Religious And Spiritual News – गणपति महोत्सव में खजराना गणेश का श्रृंगार डेढ़ करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

 

Religious And Spiritual News: 10 दिन के गणेश चतुर्थी महोत्सव को इंदौर शहर के खजराना गणेश मंदिर में बड़े उत्साह और श्रद्धा से मनाया जाता है। खजराना गणेश मंदिर के प्रति बड़े-बड़े लोगों की आस्था है। क्रिकेटर, अभिनेता, नेता आदि यहां हाजिरी लगाकर अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए प्रार्थना कर चुके हैं। इस मंदिर की एक और खास बात है। साल में 2 बार भगवान गणेश 2 किलो से ज्यादा वजन के स्वर्ण आभूषण पहनते हैं। इस दौरान पूरे समय सशस्त्र गार्ड का पहरा होता है।

मंदिर के पुजारी पुनीत भट्ट ने बताया कि गणेश चतुर्थी महोत्सव के दौरान भगवान 2 किलो 713 ग्राम स्वर्ण आभूषण धारण करते हैं। भट्ट ने बताया कि वर्षभर में 2 बार ही गणेशजी स्वर्ण आभूषण धारण करते हैं। गणेश चतुर्थी और तिल चतुर्थी के मौके पर गणेश जी का श्रृंगार स्वर्ण आभूषणों से किया जाता है।

वहीं मंदिर के प्रबंधक प्रकाश दुबे ने बताया कि उक्त आभूषणों को नगर कोषालय में रखा जाता है। जब गणेशजी इन्हें धारण करते हैं तब मंदिर में पूरे समय एक-चार की सशस्त्र गार्ड लगाई जाती है। उन्होंने बताया कि उक्त स्वर्ण आभूषणों की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।