Religious And Spiritual News – सागर जिले के इस मंदिर में 18 दिसंबर को होगा अग्नी मेले का समापन, दहकते हुए अंगारों पर चलेंगे लोग

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी नामक स्थान पर श्रीदेवखंडेराव का प्रसिद्ध मंदिर है। इस मंदिर से जुड़ी कई मान्यताएं और परंपराएं हैं।
इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता है कि यहां हर साल अग्नि मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें लोग दहकते हुएं अंगारों पर चलते हैं और उन्हें कुछ भी नहीं होता।
लोग इसे भगवान की कृपा समझते हैं। ये परंपरा यहां कई सौ सालों से निभाई जा रही है, लेकिन आज तक कोई हादसा नहीं हुआ। यहां स्थापित श्रीदेवखंडेराव की प्रतिमा को शिवजी के रूप में पूजा जाता है। इस प्रतिमा से जुड़ी कई मान्यताएं यहां प्रचलित हैं।
18 दिसंबर तक चलेगा अग्नि मेला
श्रीदेवखंडेराव मंदिर में चलने वाला अग्नि मेला चंपा षष्ठी से अगहन पूर्णिमा तक चलता है। इस बार मेले की शुरूआत 9 दिसंबर से हो चुकी है, इसका समापन 18 दिसंबर को होगा।
इस मेले में रोज हजारों लोग नंगे पैर दहकते हुए अंगारों पर चलकर खुद को धन्य मानते हैं। मान्यता है कि इस एक बार जब राजा यशवंतराव के पुत्र बीमार हो गए और काफी इलाज करने के बाद भी स्वस्थ नहीं हुए तो उन्होंने अंगारों पर चलकर भगवान से प्रार्थना की। इससे उनका पुत्र ठीक हो गया। बाद में हर साल इस तरह के मेले का आयोजन किया जाने लगा। पहले यह मेला 3 दिन लगता था लेकिन लोगों की आस्था को देखते हुए इसको 10 दिन के लिए किया गया।
मंदिर का इतिहास
– श्रीखंडेराव जी के मंदिर का निर्माण 15 से 16 वीं सदी का माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि जब बुंदेलखंड पर मुगलों ने आक्रमण किया तब राजा छत्रसाल ने बाजीराव पेशवा से मदद मांगी। बाजीराव तुंरत उनकी मदद को आए और उन्होंने मुगलों को यहां से खदेड़ दिया।
– प्रसन्न होकर राजा छत्रसाल ने देवपुरी अर्थात देवरी का राज्य उन्हें सौंप दिया। बाजीराव पेशवा ने यशवंतराव को यहां का राजा नियुक्त किया। यशवंतराव के कुलदेवता खंडेराव मार्तंड भैरव थे, जिनका मंदिर महाराष्ट्र के जेजोरी में हैं।
– राजा यशवंतराव हर साल वहां दर्शन करने जाते थे। जब राजा यशवंतराव वृद्ध हो गए तब देव खंडेराव ने उनको सपने में दर्शन दिए और कहां कि जमीन में इस स्थान पर मेरी प्रतिमा इतनी गहराई पर है। तुम उसे निकालकर स्थापित करो। राजा यशवंतराव ने ऐसा ही किया और एक भव्य मंदिर बनवाकर उस प्रतिमा को स्थापित कर दिया।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।