Religious And Spiritual News Indore – खजराना गणेशोत्सव के लिए 51 हजार मोदक का निर्माण शुरू

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

हर दिन अनाज के लड्डुओं का भोग भी – शहर के प्रमुख भजन गायकों द्वारा भजन संध्या भी
Khajrana Ganesh Mandir Indore.
इंदौर धर्म । खजराना गणेश मंदिर पर 10 सितंबर से प्रारंभ होने वाले गणेशोत्सव में खजराना गणेश को भोग लगाने के लिए 51 हजार मोदक के निर्माण कार्य का शुभारंभ आज निगमायुक्त श्रीमती प्रतिभा पाल एवं वंशिका यश गोयल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भट्टी का पूजन कर किया।

भक्त मंडल के अरविंद बागड़ी ने बताया कि प्रसिद्ध रसोईये खेमजी भाई और उनके 15 सहयोगी पांच भट्टियों पर आज से ही मोदक निर्माण में जुट गए हैं। मंदिर के पुजारी पं. मोहन भट्ट एवं पं. अशोक भट्ट द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निर्माण कार्य का श्रीगणेश हुआ। पं. सतपाल भट्ट, पं. जयदेव भट्ट, भक्त मंडल के कैलाश पंच भी उपस्थित थे। हर वर्ष की परंपरानुसार इस वर्ष भी भक्त मंडल के सौजन्य से 51 हजार मोदक का भोग कलेक्टर मनीष सिंह, निगमायुक्त प्रतिभा पाल एवं आईजी हरिनारायणचारी मिश्रा के आतिथ्य में गणेशजी को समर्पित किया जाएगा।
सुबह 10 बजे ध्वजा पूजन एवं गणेश जी को मोतियों की माला समर्पित कर इस महोत्सव का शुभारंभ होगा। संस्कृत पाठशालाओं के वेदपाठी बटुक गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करेंगे। मंदिर प्रबंधन द्वारा गणेशोत्सव के दौरान भक्तों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। मंदिर तक पहुंचने वाले सभी मार्गों पर रोशनी, सफाई और पेयजल, सुरक्षा सहित सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। मंदिर में मास्क लगाकर आने वालों को ही प्रवेश मिल सकेगा। जो लोग मास्क लगाकर नहीं आएंगे, उनके लिए प्रवेशद्वार पर ही मास्क की व्यवस्था रहेगी। दर्शन की व्यवस्था महाकाल की तर्ज पर रहेगी। प्रतिदिन सुबह नूतन पुष्प श्रृंगार, संध्या को अलग-अलग किस्म के अनाजों के लड्डुओं का भोग एवं रात्रि में शहर के प्रमुख भजन गायकों द्वारा गणेशजी की स्तुति वंदना के आयोजन भी होंगे।
उन्होंने बताया कि मंदिर का मुख्य मार्ग एकांकी रहेगा। मंदिर परिसर पर नगर निगम की ओर से आकर्षक विद्युत एवं पुष्प सज्जा भी की जाएगी। पार्किंग के लिए मंदिर परिसर स्थित पार्किंग स्थल का उपयोग ही करना होगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।