Religious And Spiritual News Indore – आज है ललिता सप्तमी,जाने पूजा विधि 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read
ललिता सप्तमी (Lalita Saptami) का पर्व आज मनाया जा रहा है. इस पर्व को संतान सप्तमी (Santan Saptami) के नाम से भी जाना जाता है. यह पर्व भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है, जो कि राधा अष्टमी (Radha Ashtami) के एक दिन पहले होता है. देवी ललिता राधा रानी की बेहद ख़ास सहेली थीं. यह मथुरा की एक गोपी थीं, जिनके नाम से मथुरा के ब्रज में एक मंदिर भी है. इस दिन ललिता देवी की पूजा-अर्चना के साथ व्रत करने की परंपरा है.आइये जानते हैं इस दिन के महत्त्व और ललिता देवी के बारे में.
ललिता सप्तमी व्रत देवी ललिता को समर्पित है, जो एक गोपी थीं. यह राधा रानी की बेहद खास सहेली थीं. ललिता सप्तमी प्रेम के महत्व को बताने वाला पर्व है. माना जाता है कि इस दिन जो भी ललिता देवी की पूजा करता है, उनको राधा रानी और भगवान श्रीकृष्ण का विशेष आर्शीवाद प्राप्त होता है. इस दिन व्रत और पूजन करने से जीवन में आने वाले कष्टों से मुक्ति मिलती है. साथ ही ललिता देवी के आशीर्वाद से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं. जिनके बच्चे हो चुके हैं उनके बच्चों को अच्छे स्वास्थ्य, बुद्धि और लंबे जीवन के लिए वरदान प्राप्त होता है. कहा जाता है कि इस व्रत को पहली बार भगवान श्री कृष्ण द्वारा बताए जाने पर रखा गया था.
देवी ललिता राधा रानी की सहेलियों में सबसे विशेष और प्रिय सहेली थीं. वह उनकी सबसे विश्वासपात्र सखियों में से एक थीं. देवी ललिता, राधा रानी और भगवान श्री कृष्ण को बेहद प्रेम किया करती थीं. साथ ही वह भगवान श्रीकृष्ण की सबसे प्रिय गोपियों में भी शामिल थीं. इनको ललिता सखी नाम से भी जाना जाता है. ललिता देवी राधा रानी का पूरा ध्यान रखती थीं. उनका सम्बन्ध मथुरा के ऊंचागांव से था. ललिता देवी को प्रेम की बहुत ही गहरी समझ थी, इसीलिए वह राधा-कृष्ण के सबसे करीब थीं. पौराणिक कथाओं के अनुसार ललिता देवी हर कला में निपुण थीं और राधा रानी के साथ खेला करती थीं. वे राधा रानी को नौका विहार भी कराया करती थीं. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. सदभावना पाती इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।