Religious And Spiritual News – 15 दिसंबर से खरमास आरम्भ, मांगलिक कार्यों पर एक माह के लिए विराम

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

15 दिसंबर से सूर्य धनु राशि में, खरमास आरम्भ, मांगलिक कार्यों पर एक माह के लिए विरामसूर्यदेव 15 दिसंबर की मध्यरात्रि के बाद 03 बजकर 40 मिनट पर केतु के नक्षत्र ‘मूल’ और बृहस्पति की राशि ‘धनु’ में प्रवेश करेंगे, जिसके परिणामस्वरूप पौष संक्रांति आरम्भ हो जायेगी और मुंडन, ज्ञोपवीत, शादी-विवाह आदि जैसे मांगलिक कार्यों पर एक माह के लिए विराम लग जाएगा।
 14 जनवरी 2022 को दोपहर 02 बजकर 27 मिनट सूर्यदेव के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे और पुनः सभी तरह के शुभकार्य आरम्भ हो जाएंगे। धनु राशि में गोचर के मध्य सूर्य की शक्ति क्षीण और रश्मियां कमज़ोर पड़ जाती हैं। राशि स्वामी गुरु का तेज भी प्रभावहीन रहता है। स्वभाव में उग्रता आ जाती है, तभी ज्योतिष ग्रन्थों में इस माह को खरमास कहा गया है। सूर्य सभी ग्रहों, राशियों, नक्षत्रों, संवत्सरों, योगों, करणों और मुहूर्तों के अधिपति हैं प्राणियों के शरीर की आत्मा एवं जगतात्मा हैं। जीव की उत्पत्ति में इनका प्रमुख योगदान रहता है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।