Religious And Spiritual News – शारदीय नवरात्री 2021: इन राशियों पर माता की रहेगी विशेष कृपा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

आज यानी गुरुवार से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. इस दौरान माता दुर्गा के 9 रूपों की आराधना बड़े ही आस्था के साथ की जाती है. बता दें कि शारदीय नवरात्रि की शुरुआत अश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है. पुराणों में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व बताया गया है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, नवरात्रि के दौरान कुछ राशियों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा रहेगी.

मिथुन राशि:

मिथुन राशि के जातकों पर इस दौरान मां दुर्गा की विशेष कृपा बरसेगी. उनकी मेहनत रंग लाएगी। लंबे वक़्त से रुके हुए काम चल पड़ेंगे. स्वास्थ्य में सुधार होगा और आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी. ज्योतिषविदों की मानें तो इस हफ्ते भूमि अथवा कोई संपत्ति खरीदने का योग है. धार्मिक कार्यों में परिवार लीन रहेगा और सबसे मधुर संबंध बने रहेंगे.

तुला राशि:

नवरात्रि में तुला राशि वालों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा बनी रहेगी. किसी दौरान किसी भी नए काम की शुरुआत उत्तम रहेगी. आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा. शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे.आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे.

वृश्चिक राशि:

नवरात्रि में मां दुर्गा की कृपा आप पर बनी रहेगी.स्वास्थ्य के लिहाज से नवरात्रि महत्वपूर्ण हैं. इस दौरान आपको कर्जों से मुक्ति मिलेगी. धन आगमन के साधन बढ़ेंगे. भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है.

मकर राशि:

मकर राशि वालों पर नवरात्रि में मां दुर्गा की कृपा बनी रहेगी. ज्योतिषविदों की मानें तो, इस दौरान आपके रुके हुए काम पूर्ण होंगे और नौकरी में तरक्की होने की संभावना है. मकर राशि वाले नवरात्रि के दौरान अपने पुराने बचत से लाभ ले सकते हैं. पिछले हफ्ते आपने जो भी मुश्किलें झेलीं, इस हफ्ते आप उनसे निजत पाने वाले हैं और नौकरी में भी आपको आर्थिक लाभ मिलेगा.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।