Religious And Spiritual News – आज गुरु पुष्य नक्षत्र में खरीदी का महासंयोग, 4 ग्रहों का शुभ संयोग देगा महालाभ

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

धनतेरस और दिवाली के पूर्व खरीदारी और नए कार्यों का शुभारंभ करने का दुर्लभ और महासंयोग बन रहा है। इस समय खरीदी गई कोई भी वस्तु अक्षय रहती है और प्रारंभ किया गया कोई भी कार्य निश्चित ही सफल होता है। आओ जानते हैं कि क्या बन रही है शुभ स्थिति और संयोग।
677 साल बाद बन रहा ऐसा महायोग: ज्योतिष विद्वानों के अनुसार वर्तनाम में शनि और गुरु के मकर राशि में रहते हुए गुरु पुष्य नक्षत्र का संयोग इससे पहले 5 नंबर 1344 में बना था। अब 677 वर्षों के बाद ऐसा संयोग बन रहा है जबकि मकर में शनि और गुरु की युति और गुरुवार को पुष्य नक्षत्र रहेगा।
2. कब से कब तक रहेगा नक्षत्र काल: इस बार 28 अक्टूबर 2021 गुरुवार को गुरु पुष्य का योग सुबह 09:41 से प्रारंभ होकर दूसरे दिन यानी 29 अक्टूबर, शुक्रवार की सुबह 11:38 तक रहेगा।
3. बन रहे हैं और कौनसे योग : इसी दिन सर्वार्थसिद्धि योग, अमृत सिद्ध योग और रवि योग बन रहा है। सर्वार्धसिद्धि और अमृत सिद्ध योग पूरे दिन रहेगा, जबकि रवि योग प्रातः 06:03 से 09:42 तक रहेगा।
4. 28 अक्टूबर के ग्रहों की युति : पांचांग के अनुसार आज तुला राशि में मंगल और सूर्य की युति है जबकि मकर में शनि और गुरु की युति है। इसके साथ ही कर्क में चंद्र, वृषभ में राहु, वृश्चिक में शुक्र व केतु और कन्या में बुध ग्रह का गोचर हो रहा है। मकर में शनि और गुरु की युति और तुला में और मंगल की युति है। इस तरह चार ग्रहों का केंद्र में शुभ संयोग बन रहा है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।