Religious And Spiritual News – आज इस समय लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, खत्म होते ही करें यह उपाय

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

आज सूर्य ग्रहण लगने वाला है।

आज का ग्रहण कई राशिवालों के लिए शुभ है तो कई राशिवालों के लिए अशुभ। हालाँकि सबसे अच्छी बात यह है कि यह ग्रहण भारत से दिखाई नहीं देगा। जी हाँ, आपको बता दें कि यह सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका के अलावा दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और दक्षिणी अटलांटिक के देशों से दिखाई देगा।

आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए उपाय- कहा जाता है सूर्य ग्रहण के दौरान मन ही मन सूर्य देव की अराधना करना चाहिए। इसी के साथ इस दौरान भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इसके अलावा ग्रहण की समाप्ति के बाद जरूरतमंदों को कुछ न कुछ दान करें। ऐसा माना जाता है कि इससे ग्रहण का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता। कहा जाता है सूर्य ग्रहण काल में भगवान शिव के महामृत्युंजय मंत्र या मृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। कहते हैं सूर्य ग्रहण के दौरान गरीबों और जरूरतमंदों को सामर्थ्य अनुसार दान-पुण्य अवश्य करें। कहते हैं कि इसके पुण्य प्रताप से अमोघ फलों की प्राप्ति होती है।

कहा जाता है सूर्य ग्रहण के दौरान बाजार जाना और खरीदारी करना दोष माना जाता है। कहते हैं कि इस दौरान सिर्फ भगवान का जप करना और आराधना करना ही श्रेष्ठ है। वहीं इस ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को भी इस दौरान खास देखभाल की जरूरत होती है। ऐसी मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान बच्चे पर प्रभाव पड़ता है। ऐसे में महिलाएं घर के अंदर ही रहें।

सूर्य ग्रहण का समय- सुबह 10:59 बजे शुरू होगा। वहीं पूर्ण सूर्य ग्रहण दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा और अधिकतम ग्रहण दोपहर 01:03 बजे लगेगा। आपको बता दें कि पूर्ण ग्रहण दोपहर 01:33 बजे समाप्त होगा और अंत में आंशिक सूर्य ग्रहण दोपहर 3:07 बजे समाप्त होगा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।