Religious And Spiritual News – मंगल-केतु की युति से बना ज्वालामुखी योग, ऐसा होगा 12 राशियों पर इसका असर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

16 दिसंबर को सूर्य भी धनु राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद वृश्चिक राशि में मंगल और केतु शेष बचेंगे। इन दोनों की युति होने से ज्वालामुखी नाम का अशुभ योग बनेगा।

पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार ज्वालामुखी योग बनने से मंगल की उग्रता बढ़ सकती है, जिससे प्राकृतिक प्रकोप एवं रक्त से संबंधित बीमारियों में इजाफा होगा। इस दौरान संक्रमण बढ़ने के भी संकेत हैं।

12 राशियों पर होगा ये असर
मेष
– भूमि, संपत्ति का नुकसान हो सकता है। धन हानि और सेहत संबंधी परेशानी बढ़ सकती है। संभलकर रहें।
वृष– पार्टनरशिप में विवाद होने के योग बन रहे हैं। दांपत्य सुख में कमी, विवाह में देरी और सेहत संबंधी परेशानी के योग भी हैं।
मिथुन– दुश्मनों पर जीत मिलेगी और यात्रा में सफलता। नौकरी और बिजनेस में किस्मत का साथ मिलेगा।
कर्क– पदोन्नति यानी प्रमोशन के मौके मिलेंगे, लेकिन फायदा कम होगा और योजनाएं अधूरी रह सकती हैं।
सिंह– माता-पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। प्रॉपर्टी के कामों में नुकसान होने के योग बन रहे हैं।
कन्या– धर्म और अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। मेहनत से सफलता मिलेगी। किस्मत का साथ भी मिलेगा।
तुला– किसी अपने खास व्यक्ति से विवाद होंगे। सेविंग्स खर्च होगी। गुप्त बातें उजागर हो सकती हैं।
वृश्चिक– गुस्से से आप ही का नुकसान होगा। वैवाहिक जीवन में विवाद और रोजमर्रा के कामों में रुकावट के योग हैं।
धनु– सेहत का ध्यान रखें, पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। भाइयों और दोस्तों से विवाद होने और चोट लगने की आशंका है।
मकर– भाइयों का सहयोग मिलेगा। योजनाएं पूरी होंगी। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।
कुंभ– सम्मान बढ़ेगा। प्रॉपर्टी लेन-देन और निवेश में फायदा होगा। इनकम बढ़ेगी।
मीन– रुका धन मिल सकता है। सोचे हुए काम पूरे होंगे। प्रॉपर्टी में फायदा मिलने के योग भी इस समय बन रहे हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।