Religious And Spiritual News – आज दशहरे पर क्यों की जाती है शमी वृक्ष की पूजा, जाने महत्व 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 दशहरे पर रावण के पुतलों का दहन किया जाता है और शस्त्र पूजन किया जाता है। इन परंपराओं के अलावा इस दिन शमी वृक्ष का पूजन करने की परंपरा भी है। आज भी अनेक स्थानों पर इस परंपरा का निर्वहन किया जाता है। इस वृक्ष से जुड़ी कई धार्मिक मान्यताएं हैं। आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं.

इसलिए दशहरे पर करते हैं शमी पूजन
विजयादशमी पर शमी पूजन का बड़ा महत्व होता है। मान्यता है कि दशहरे पर शमी का पूजन करने से आयु, आरोग्य और शक्ति में वृद्धि होती है। समस्त पापों का नाश होता है। परंपरागत रूप से विजयादशमी के दिन शमी की पूजा क्षत्रियों तथा प्राचीन काल में राजा-महाराजाओं द्वारा की जाती रही है। आज भी यह परंपरा अनेक क्षत्रिय घरों में निभाई जाती है। इसके लिए शहर के उत्तर-पूर्व दिशा में स्थित शमी के पेड़ का पूजन किया जाता है। अब तो घरों के गमलों में लगे शमी के पौधे का भी पूजन किया जाता है।

ज्योतिष में शमी का महत्व
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शमी वृक्ष पर शनि का प्रभाव अधिक रहता है इसलिए शनि दोष कम करने के लिए शमी वृक्ष की पूजा की जाती है। जिस व्यक्ति पर शनि की साढ़ेसाती और ढय्या का प्रभाव रहता है, उसे शमी वृक्ष पर जल चढ़ाने की सलाह दी जाती है।

शमी के उपाय
1. अगर आप शनि के दोषों को कम करना चाहते हैं तो हर शनिवार शनि को शमी के पत्ते चढ़ाना चाहिए। इस उपाय शनि बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं और कार्यों की बाधाएं दूर हो सकती हैं।
2. घर की उत्तर-पूर्व दिशा के कोने में शमी का पौधा लगाना चाहिए। किसी भी शुभ दिन ये पौधा घर में लगाएं और नियमित रूप से इसकी पूजा करें। इस उपाय से शनि के दोषों से मुक्ति मिल सकती है।
3. शिवलिंग पर शमी के पत्ते चढ़ाने से सभी ग्रहों के दोष दूर हो सकते हैं। ये उपाय रोज या हर सोमवार को किया जा सकता है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।