Religious And Spiritual News – इन Fengshui Tips से आपको मिलेगा धन और सम्मान  

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

जिस तरह भारत देश में भारतीय वास्तु शास्त्र काफी प्रचलन में है ठीक उसी तरह चीन में चीनी फेंगशुई नामक वास्तु शास्त्र प्रचलित है। आज हम आपको हमेशा की तरह बताने जा रहे हैं फेंगशुई वास्तु शास्त्र से जुड़े टिप्स। बता दें फेंगशुई चीन का वास्तु शास्त्र है। जिसका प्रयोग भवन निर्माण और भवन में रखी जाने वाली हर चीज़ को रखने से पहले किया जाता है। कहा जाता है फेंग+शुई का शाब्दिक अर्थ है वायु और जल। ये शास्त्र पंच तत्वों पर आधारित है। यूं तो इसमें कितने तरह की चीजों के बारे में वर्णन किया गया परंतु कहा जाता है इसमें तीन सिक्कों का खास महत्व है। तो आइए जानते हैं कि इनका घर में इस्तेमाल कैसे लाभदायक होता है।

फेंगशुई के अनुसार घर में लाल रिबन से बंधे तीन सिक्के लटकाने से घर में धन और समृद्धि की बढ़ोतरी होती है। यही कारण है न केवल चीन में बल्कि भारत में लोग इसे अपने घर में लगाते हैं।

बताया जाता है घर के मुख्य दरवाजे पर तीन सिक्के लटकाने से वहां रह रहे लोगों के जीवन में सुख-संपदा आती है।

फेंगशुई के अनुसार धन-समृद्धि पाने के लिए धन की पेटी (कैश बॉक्स) में तीन सिक्के रखने चाहिए। साथ ही साथ ऐसा करने से भाग्य की अभिवृद्धि होती है।

इसके अतिरिक्त घर में तीन सिक्कों को रखने से व्यक्ति को अपने कर्ज से छुटकारा मिलता है।

अगर किसी व्यक्ति के जरूरी काम बिगड़ रहे हों, तो उन्हें अपने पर्स में तीन सिक्के रखने चाहिए।

तो वहीं जिन लोगों के जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का अधिक प्रभाव हो उन्हें अपने घर में इन तीन सिक्कों को रखना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार जिस भाग में 4 लिपि का चित्र बना हो, उसे ऊपर की ओर रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में रह रहे लोगों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। तो वहीं इसके दूसरे भाग में 2 लिपि का चित्र बना हो तो इसे नीचे की तरफ रखा जाना जीवन से नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करता है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।