Religious News – खजराना गणेश मंदिर पर तिल चतुर्थी महोत्सव में तिल-गुड़ के 51 हजार  लड्डुओं का भोग लगेगा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

Religious News. खजराना गणेश मंदिर पर परंपरागत तिल चतुर्थी महोत्सव 21 जनवरी को मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार 21 जनवरी को सुबह 10 बजे कलेक्टर एवं मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनीष सिंह, मंदिर प्रशासक एवं निगमायुक्त श्रीमती प्रतिभा पाल तथा प्रबंधन समिति के अन्य सदस्यों द्वारा भगवान गणेश जी को भोग लगाकर किया जाएगा। इस अवसर पर भक्त मंडल की ओर से 51 हजार तिल-गुड़ के लड्डुओं का भोग भी लगाया जाएगा।

भक्त मंडल के अरविंद बागड़ी ने बताया कि तिल-गुड़ के लड्डुओं के निर्माण का कार्य आज सुबह मंदिर के पुजारी अशोक भट्ट द्वारा वैदिक मंगलाचरण के साथ शुरू कर दिया गया है। इस मौके पर भक्त मंडल के कैलाश पंच तथा मंदिर प्रबंधक प्रकाश दुबे सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भट्टी पूजन कर लड्डू निर्माण का शुभारंभ किया। इस बार कोरोना के चलते तिल-चतुर्थी मेला नहीं भरेगा, केवल महोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन भजन संध्या एवं पुष्प बंगला आदि के आयोजन कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए होंगे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।