Religious News – परशुराम महासभा की प्रदेश शाखा में पं. गोविंद शर्मा बने नए अध्यक्ष

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

स्व. वीरेन्द्र शर्मा के अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प – महिलाओं ने किया हल्दी-कुमकुम का आयोजन
 
Religious News. परशुराम महासभा मध्य प्रदेश की वार्षिक बैठक में संस्थापक अध्यक्ष स्व. पं. वीरेन्द्र शर्मा के आकस्मिक निधन से रिक्त हुए स्थान पर पं. गोविंद शर्मा (महू) को सर्वानुमति से नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। सांवेर रोड स्थित मुरारीलाल तिवारी गौशाला पर आयोजित महासभा की वार्षिक बैठक में इस घोषणा के बाद पूर्व महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा, पं. राधेश्याम शर्मा गुरुजी एवं प्रदेश प्रभारी पं. संजय मिश्रा सहित अनेक समाजबंधुओं ने शाल, श्रीफल भेंट कर, साफा पहनाकर पं. गोविंद शर्मा का सम्मान किया।
इस अवसर पर हंसदास मठ के पं. पवनदास शर्मा, पं. कैलाश पाराशर, पं. शैलेन्द्र जोशी, पं. गणेश शास्त्री, पं. आशुतोष शर्मा, पं. संजय मिश्रा, पं. धरणीधरण मिश्रा, पं. महेश शर्मा, पं. लीलाधर शर्मा, प्रो. आशा त्रिवेदी,  डॉ. उर्मिला तिवारी सहित अनेक पदाधिकारियों ने महासभा के संस्थापक अध्यक्ष पं. वीरेन्द्र शर्मा के कार्यों को याद किया और उनके द्वारा छोड़े गए अधूरे कार्यें को पूरा करने का संकल्प भी व्यक्त किया। इसके पूर्व नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं अन्य सभी समाजबंधुओं ने गौशाला में गौ पूजन  एवं गौ सेवा कर गौवंश को बाजरे एवं गुड़ के लड्डुओं का भोग समर्पित किया। अतिथियों का स्वागत प्रदेश प्रभारी पं. संजय मिश्रा, महासभा की युवा वाहिनी के पं. अनिरुद्ध शर्मा, तत्सम भट्ट, पं. तनु उपाध्याय आदि ने किया। संचालन पं. धरणीधरण मिश्रा ने किया और अंत में आभार माना पं. संजय मिश्रा ने। नए अध्यक्ष पं. गोविंद शर्मा ने कहा कि वे अपने स्तर पर महासभा के माध्यम से विभिन्न योजानओं को पूरा करेंगे।

 
हल्दी–कुमकुम कार्यक्रम

तिवारी स्मृति गौशाला पर महासभा के महिला मंडल द्वारा इस अवसर पर हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रीमती पूनम मिश्रा, प्रवीणा अग्निहोत्री, रश्मी उपाध्याय, दीपिका शर्मा, डिम्पल शर्मा, वर्षा शर्मा, राजश्री मिश्रा, पायल शर्मा, आशा शर्मा, रीना तिवारी, सुश्री हीना शर्मा एवं अन्य महिला प्रतिनिधियों ने भी एक-दूसरे को हल्दी-कुमकुम लगाकर शुभकामनाओं, बधाई एवं उपहारों का आदान-प्रदान किया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।