Religious News – नए साल 2022 में लगेंगे कुल 4 ग्रहण, जानें तारीख और सूतक काल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

खगोलशास्त्रियों के अनुसार 18 साल में कुल 41 सूर्य ग्रहण ही लगते हैं, वहीं एक साल में अधिकतम 5 ग्रहण हो सकते हैं. नए साल 2022 में लगने वाले ग्रहण की बात करें तो इस साल कुल 4 ग्रहण लगने जा रहे हैं. इसमें 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण होंगे. हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2022 का पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल, दिन शनिवार को लगने जा रहा है. ग्रहण का समय दोपहर 12:15 से लेकर शाम 04:07 बजे तक रहेगा हालांकि यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जिसे दक्षिणी/पश्चिमी अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा.वहीँ साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर दिन मंगलवार को लगेगा. यह भी आंशिक ग्रहण होगा. हिंदू पंचांग के मुताबिक यह ग्रहण 25 अक्टूबर यानी मंगलवार शाम 04:29 बजे से शुरू होगा और 05:42 बजे तक रहेगा. इसे यूरोप, दक्षिणी/पश्चिमी एशिया, अफ्रीका और अटलांटिका में देखा जा सकेगा. इसका प्रभाव भारत में नहीं पड़ेगा.

साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 15 और 16 मई को सुबह 7 बजकर 2 मिनट से शुरू हो जाएगा और 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. ये दोनों ग्रहण पूर्णचंद्र ग्रहण होने वाले हैं. यह पहला चंद्र ग्रहण होगा, जिसका असर भारत में भी देखा जा सकेगा. इसका प्रभाव दक्षिणी/पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी/पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पैसिफिक, अटलांटिक, अंटार्कटिका, हिन्द महासागर में भी दिखाई देगा. इस ग्रहण काल के दौरान सूतक काल अधिक प्रभावी होगा. चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाएगा है, जो चंद्र ग्रहण की समाप्ति पर ही खत्म होगा. वहीँ साल 2022 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 8 नवंबर दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 27 मिनट तक रहने वाला है. यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. आपको बता दें पहले कि तरह यह भी पूर्ण चंद्र ग्रहण ही होगा. इस दौरान सूतक काल मान्य होगा. यह चंद्र ग्रहण भारत समेत हिंद महासागर दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक, दक्षिणी/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया और उत्तरी अमेरिका में भी दिखाई देगा.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।