इंदौर में सबसे पहले 75 सरोवर बनाने का लिया संकल्प –  मंत्री सिलावट

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत दिवस मध्यप्रदेश में आयोजित किए गए गृह प्रवेश कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए देश के हर जिले में आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर 75 सरोवर बनाने का आह्वान किया था। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इस अवसर पर कम्पेल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ हाथ उठाकर यह संकल्प लिया कि इंदौर जिले में सबसे पहले आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75 सरोवरों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंदौर जो भी करता है अद्भुत करता है। इंदौर अपने हर संकल्प को पूरा करने के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि आज हम सभी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में इंदौर को एक और क्षेत्र में नंबर वन बनाने का संकल्प लेते हैं। इंदौर पूरे देश में सबसे पहले इन 75 सरोवरों का निर्माण कर के जिले के जनप्रतिनिधि, प्रशासन और नागरिकों की एकजुटता और दृढ़ निश्चय का उदाहरण पेश करेगा। मंत्री सिलावट ने कहा कि इंदौर माँ अहिल्या की नगरी है, यह सभी सरोवर मां अहिल्यादेवी के नाम पर बनाए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि गत दिवस आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने वर्चुअल संबोधन में कहा था कि “हम सभी संकल्प करें कि इस वर्ष प्रतिपदा से अगली वर्ष प्रतिपदा तक आजादी के अमृत महोत्सव की याद में हर जिले में 75 अमृत सरोवर बनाएंगे। संभव हो तो हर जिले में ये अमृत सरोवर नए हों और बड़े हो। इसमें मनरेगा की मदद भी ली जा सकती है।”
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।