रिटायर्ड ASP की प्रोफेसर बेटी का डर्टी गेम, डीन पर चलवाई गोली, 51 साल के बॉयफ्रेंड के साथ रची साजिश

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
5 Min Read

जबलपुर. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की रहने वाली प्रोफेसर डॉ. आरती भटेले को मेरठ पुलिस तलाश रही है. प्रोफेसर आरती ने मेरठ के सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के वेटरनरी डीन प्रो. राजवीर सिंह की हत्या की सुपारी दी थी. आरती भी इसी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर तैनात है. मूल रूप से छतरपुर की रहने वाली आरती इससे पहले जबलपुर वेटरनरी कॉलेज के पैथोलॉजी डिपार्टमेंट में 29 अगस्त 2007 से 17 जनवरी 2014 तक असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर रह चुकी है. इस दौरान भी आरती के खिलाफ कई शिकायतें सामने आई थीं.

DSP पिता की बेटी आरती पर पुलिसिया माहौल के रौब का ऐसा खुमार छाया कि उसने अपनी महत्वाकांक्षाओं के आगे प्रोफेसर की जान भी सस्ती समझी. आरती ने अपने प्रेमी अनिल बालियान के साथ मिलकर डीन की हत्या का प्लान बनाया था. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं अब तक आरती के बिल्डर बॉयफ्रेंड अनिल बालियान, सुपारी दिलाने में मदद करने वाले मुनेंद्र बाना, उधम सिंह गैंग के शूटर आशू को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं आरती और दूसरा शूटर नदीम अभी तक पुलिस के चंगुल से बचने में कामयाब हो गए हैं. पुलिस लगातार आरती की तलाश कर रही है.

यह है पूरा मामला


प्रोफेसर डॉ. आरती भटेले का विवादों से नाता कोई नया नहीं है. जानकारी के मुताबिक भटेले के पिता पुलिस में DSP से ASP होकर रिटायर हुए थे. पुलिसिया माहौल के रौब का आरती पर गहरा असर था. वह बचपन से ही दबंग थी. मेरठ से पहले आरती जबलपुर वेटरनरी कॉलेज के पैथोलॉजी डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात रही. इस दौरान भी आरती के कई सीनियर्स से झगड़े की खबरें सामने आईं. जबलपुर के सिविल लाइंस थाने में आरती ने इसको लेकर कई शिकायतें भी की हैं. नौकरी के दौरान ही आरती ने अपनी PHD पूरी की है. आरती की PHD भी काफी विवादों में रही है. 2014 में 20 जनवरी को आरती भटेले ने मेरठ कृषि विवि के वेटनरी कॉलेज में पैथोलॉजी डिपार्टमेंट ज्वाइन किया था. यहां भी उसका अक्सर अन्य प्रोफेसर्स के साथ झगड़ा होता रहता था. यहां के कर्मचारियों ने मीडिया को बताया कि आरती काफी दबंग और महत्वाकांक्षी महिला है.

पद के लालच में दे डाली सुपारी


बता दें कि मेरठ वेटरनरी कॉलेज में प्रोफेसर राजबीर सिंह 2008 से डीन वेटरनरी हैं. वहीं आरती खुद को सीनियर बताती थी. इसको लेकर पहले भी कई विवाद सामने आ चुके थे. आरती ने राजभवन में भी इस मामले की शिकायत की थी. कई सालों से इसको लेकर खींचतान चली आ रही है. आरती खुद राजबीर को हटाकर डीन बनना चाहती थी. लेकिन कई बार प्रयास के बाद भी जब वह कामयाब नहीं हो पाई तो उसने राजबीर को सीधे रास्ते से हटाने का फैसला किया.

अपने बिल्डर आशिक के साथ बनाया प्लान

आरती की शादी हो चुकी थी. लेकिन कोई संतान नहीं होने के कारण उसका पति से विवाद होता था. दोनों के बीच तलाक को लेकर भी झगड़ा चल रहा था. वहीं जब आरती की पोस्टिंग मेरठ में हुई तो उसकी दोस्ती बिल्डर अनिल बलियान से हुई. अनिल आरती के प्रेम पड़ गया. इस कारण अनिल की शादीशुदा जिंदगी भी बिखर गई. तीन बच्चों का पिता अनिल का परिवार अलग-अलग हो गया. अनिल की पत्नी मायके चली गई. दोनों बेटे बाहर रहने चले गए और बेटी उसी शहर में हॉस्टल में रहने लगी. आरती ने वेटरनरी डीन राजबीर सिंह की सुपारी का प्लान अपने आशिक अनिल बालियान की मदद से बनाया था. पुलिस ने पूरे मामले का भंडाफोड़ कर दिया है. अब आरती और एक शूटर नदीम फरार चल रहा है.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।