नेपोटिज्म पर बोलीं रिद्धिमा कपूर- क्‍या स्‍टार किड कुछ ना करे? रणबीर, करीना का काम बोलता है

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) ने कहा कि हम नाम के साथ बड़े हुए और इसके आदी हो गए। इसके अलावा, भले ही आप फैमिली नेम की वजह से लोगों की नजरों में रहते हों जब आप एक ब्रैंड शुरू करते हैं मगर बाद में ब्रैंड खुद के लिए बोलता है।

ऐक्‍ट्रेस रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) ने कहा है कि बॉलिवुड स्‍टार्स ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के बच्‍चे होने की वजह से उन्‍हें शुरुआती दिनों में एक्‍सपोजर और अटेंशन मिला। हालांकि, उनकी सफलता सिर्फ इसी की वजह से नहीं है।
एक लीडिंग डेली से बातचीत में रिद्धिमा ने कहा कि आदमी का काम ही उसे बनाता या बिगाड़ता है। पेश से जूलरी डिजाइनर रिद्धिमा ने कहा कि लोग उन पर सुविधाओं के साथ पैदा होने का आरोप लगाते हैं, फिर यह मैटर नहीं करता कि क्‍या जॉब उन्‍होंने चुनी है।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

रिद्धिमा ने पूछा- क्‍या होती है सुविधा?
रिद्धिमा कहती हैं, ‘सुविधा क्‍या होती है? हम नाम के साथ बड़े हुए और इसके आदी हो गए। इसके अलावा, भले ही आप फैमिली नेम की वजह से लोगों की नजरों में रहते हों जब आप एक ब्रैंड शुरू करते हैं मगर बाद में ब्रैंड खुद के लिए बोलता है।’रिद्धिमा ने कहा, अगर ऐक्‍ट्रेस बनती तो भी…
रिद्धिमा ने आगे कहा, ‘अगर मैं ऐक्‍ट्रेस बनती तो कहा जाता कि यह तो होना ही था क्‍योंकि मेरी फैमिली ही फिल्‍मों से ताल्‍लुक रखती है। रणबीर, करिश्‍मा, करीना स्‍टार किड्स हैं लेकिन उनका काम बोलता है। उनकी सक्‍सेस उनके टैलंट की वजह से आई है। वे सुपरस्‍टार्स हैं क्‍योंकि वे जो कर रहे हैं, उसमें बेहतरीन हैं। स्‍टार किड को भी लाइफ में कुछ करना ही होता है।’
बिजनसमैन से हुई शादी
बता दें, रिद्धिमा की शादी बिजनसमैन भरत साहनी से हुई है और वह मुंबई में रहती हैं। हाल ही में नीतू ने रिद्धिमा के साथ अपने वीडियो कॉलिंग सेशन की एक तस्‍वीर शेयर की थी। दोनों के बीच काफी अच्‍छा बॉन्‍ड है।

 [/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।