सड़क चौड़ीकरण : भूतेश्वर से अंतिम चौराहा तक ट्रकों बसों का जमावड़ा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। ‘सब हट जाएं लेकिन हम नहीं हटेंगे।’’ यह बात भूतेश्वर महादेव से अंतिम चौराहा गणेशगंज रोड पर फिट बैठती है। मंदिर हटा दिए गए। सड़क चौड़ी कर दी गई।
मकान तोड़ दिए गए और तो और भूतेश्वर महादेव के दोनों तरफ सड़क बनाने के लिए रास्ता बनाया जाने लगा लेकिन ट्रकों व बसों को चौड़ी सड़क होने से राहत मिल गई।
पार्किंग की सड़क मिल गई। यहां ट्रकों, बसों, मिनी वैन, वैन से लेकर लोडिंग आटो रिक्शा का जमावड़ा होने लगा। सड़क चौड़ी करना बेमतलब हो गया।
अगर ट्रकों बसों को पार्किंग ही देना था तो सड़क चौड़ी क्यों की गई। नगर निगम से लगाकर यातायात पुलिस प्रशासन चुपचाप तमाशाई बन गए हैं।
 
हम अपने आसपास के कब्जे ही नहीं हटा पाएं
 
यातायात पुलिस के एक सिपाही ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि हमारे एमओजी लाइन ट्रैफिक कंट्रोल रूम के आसपास सड़क पर गैरेज के कब्जे नहीं हटा पाए तो हमारे अफसर अंतिम चौराहे से लेकर भूतेश्वर मंदिर तक के कब्जे कैसे हटाएंगे।
गंगवाल बस स्टैंड से लेकर राजमोहल्ला चौराहे तक तो इंदौर से बडोदा, अहमदाबाद, धार होकर राजस्थान, गुजरात जाने वाली बसों का जमावड़ा दिनभर लगा रहता है। पुलिस कमिश्नरी प्रणाली आने के बाद एक उम्मीद जागी थी कि ट्रैफिक सुधरेगा लेकिन हालात ज्यादा बद से बदतर हो गए हैं। 
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।