उफनती नदियों में बदल गईं सड़कें: पुडुचेरी में भारी बारिश से कई घर तबाह, तमिलनाडु में भी ‘तबाही’ के संकेत

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी, चक्रवाती तूफान की भी आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पुडुचेरी में बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सर्कुलेशन के प्रभाव में सोमवार को भारी बारिश जारी रही और केंद्र शासित प्रदेश सरकार ने मंगलवार को भी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है। इस बीच, बारिश और जलभराव में कई घर तबाह हो गए और विपक्ष के नेता आर. शिवा ने सरकार से सभी प्रभावितों को तत्काल राहत देने की मांग की।

वहीं, चेन्नई समेत तमिलनाडु के उत्तरी जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच अब राज्य पर चक्रवात तूफान का खतरा मंडराने लगा है. दरअसल बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व में लो प्रेशर बना हुआ है जो कि अगले 24 घंटों में डिप्रेशन में बदल सकता है. इसके उत्तर की ओर पहुंचते ही सेंट्रल तमिलनाडु समेत तटीय जिलों और दक्षिण आंध्र के तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. आज सुबह से रामेश्वरम में बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तर पूर्वी मानसून की वजह से 14 नवंबर तक भारी बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आज पूरे प्रदेश में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है. मछुआरों को 9 से 12 नवंबर के बीच समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.

भारी बारिश के कारण कई जलाशयों में पानी भर गया तथा कई सड़कें उफनती नदियों की तरह दिखने लगीं. अधिकारियों ने यहां सोमवार को कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में निचले इलाकों में रह रहे लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. विभिन्न जलाशयों के जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश के कारण अतिरिक्त पानी छोड़ने की नौबत आ गई है.

बारिश से जुड़ी घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई है और 60 से ज्यादा घरों को भारी नुकसान पहुंचा है. इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने तमिलनाडु के 13 जिलों में अगले 24 घंटे भारी बारिश का संकेत देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, कुछ इलाकों में 11 नवंबर तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.

मौसम विभाग के मुताबिक आज बेंगलुरु शहर, बेंगलुरु ग्रामीण, चामराजनगर, चिक्कबल्लापुर, चिकमगलूर, चित्रदुर्ग, हासन, कोडागु, मांड्या, मैसूर, रामनगर और शिवमोग्गा जिलों में भारी बारिश होगी. वहीं, दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ के तटीय जिलों में भी बारिश होने वाली है. उत्तर आंतरिक कर्नाटक के जिलों में भी हल्की बारिश होगी.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।