Robbery bride indore: एक और लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

महिला थाना पुलिस ने ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जो बार-बार पति बदल कर ठगी करती है। महिला अभी तक चार पति बदल चुकी है जबकि पांचवां पति तलाशने में जुटी थीं। उसके खिलाफ मुंबई, पाली, निम्बाहेड़ा और अहमदाबाद के पतियों ने शिकायत दर्ज करवाई। गिरोह में शामिल महिला के मौसा-मौसी पूर्व में ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

महिला थाना टीआई ज्योति शर्मा के मुताबिक ग्राम मोरखा जिला पाली (राजस्थान) निवासी उम्मेद सिंह पुत्र भोपाल सिंह की शिकायत पर 11 मार्च को आरोपित लक्ष्मी और उसके मौसा राजू सेरोनिया तथा मौसी कमला बाई निवासी गौरी नगर के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। उम्मेद सिंह की तमिलनाडु में कॉस्मेटिक का व्यवसाय करता है। उसने बयानों में बताया कि लक्ष्मी मौसा-मौसी से मिलने के लिए आई और अहमदाबाद के अशोक प्रजापति से दूसरी शादी कर ली। पुलिस ने जब राजू और कमला को गिरफ्तार किया तो बताया कि लक्ष्मी की तीन शादी पूर्व में कर चुके हैं

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

मुंबई निवासी एक युवक से तो आठ साल पूर्व शादी की थी और सात साल की बेटी भी है। पति जब तक रुपये देता है लक्ष्मी ससुराल में रहती है। जैसे ही पति रुपये देना बंद करता है, वह जेवर और नकदी समेटकर भाग जाती है। राजू और कमला की गिरफ्तारी की खबर सुनते ही अहमदाबाद का अशोक भी थाने पहुंच गया। उसने लक्ष्मी को उसकी पत्नी होने का दावा किया और कहा कि वह उसे भी आठ लाख की चपत लगा चुकी है। चार-पांच महीने साथ रही और बगैर बताए भाग आई। टीआइ के मुताबिक लक्ष्मी से पूछताछ चल रही है। जानकारी मिली है कि गिरोह में दलाल भी शामिल है। दलाल ऐसे लोगों को ढूंढते है जिनकी शादी नहीं हो पाती है और रुपये लेकर लक्ष्मी से शादी करवा देते हैं।

दो पतियों से हुई तीन बेटियों को छोड़ चौथे से कर ली शादी

पुलिस के मुताबिक लक्ष्मी की पहली शादी मुंबई के युवक से हुई थी। उससे उसकी सात साल की एक बेटी भी है। उसने पहले पति को भी लाखों की चपत लगाई। इसके बाद निम्बाहेड़ा के एक युवक से शादी कर ठग लिया। तीसरी शादी उम्मेद सिंह से की तो दो बेटियां हुईं। प्रसव के दौरान इंदौर आई और लक्ष्मी दोबारा उम्मेद सिंह के पास नहीं लौटी। बेटियों को छोड़कर अहमदाबाद के अशोक के पास चली गई।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
11 Comments