बंगाल में बवाल, सड़कों पर भाजपा कार्यकर्ताओं का सैलाब

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Bengal News। ममता सरकार के खिलाफ सचिवालय चलो का नारा देने वाली भाजपा ने कोलकाता में जोरदार प्रदर्शन किया है। कोलकाता में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा है और पुलिस ने उन्हें सचिवालय जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर रखी है।
इसी का विरोध करते हुए भाजपा के कार्यकर्ता उग्र हो गए और अंत में मामला पत्थरबाजी तक पहुंच गया। बड़ा बाजार थाने में पुलिस की गाड़ी को भी फूंके जाने की खबर है।
इसके जवाब में पुलिस को आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार छोड़नी पड़ गई। कोलकाता के अलावा भी बंगाल के कई जिलों में भाजपा के कार्यकर्ता जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ममता सरकार में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भाजपाई सड़कों पर उतरे हैं।
यही नहीं हजारों की संख्या में प्रदेश भर से कार्यकर्ता कोलकाता पहुंच रहे हैं। पानागढ़ रेलवे स्टेशन पर 4 भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उन्हें आंदोलन करने से रोका जा रहा है।
भाजपा के नाबन्ना मार्च के लिए निकलने वाले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने एहतियातन हिरासत में लिया है। खुद शुभेंदु अधिकारी पुलिस की हिरासत में हैं, जिन्हें शाम तक पुलिस छोड़ सकती है।
पुलिस ने रेलवे स्टेशनों के बाहर भी बैरिकेडिंग कर रखी है ताकि कोलकाता आने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका जा सके। रानीगंज रेलवे स्टेशन के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई है। हावड़ा में भी माहौल उत्तेजक बना हुआ है और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कुछ जगहों पर पत्थरबाजी भी की है।
भाजपा नेता अभिजीत दत्ता ने कहा कि पार्टी के 20 नेताओं को दुर्गापुर रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने रोका है। उन्होंने कहा कि पुलिस हमें रोक रही है, लेकिन हम अलग-अलग रास्तों का इस्तेमाल करते हुए निकल रहे हैं।
भाजपा ने प्रदेश भर से कार्यकर्ताओं को कोलकाता लाने के लिए 7 ट्रेनों की बुकिंग की है। बता दें कि बंगाल पुलिस ने सोमवार की रात से सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर रखी है।
हर चेक पोस्ट की सख्ती से जांच की जा री है ताकि पड़ोसी राज्य झारखंड से भाजपा के लोग न आ सकें। टीएमसी का कहना है कि भाजपा ने पैसे देकर लोगों को कोलकाता बुलाया है और व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश हो रही है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।