पीएम मोदी से मिले रूस के विदेश मंत्री लावरोव, बोले- भारत कर सकता है यूक्रेन विवाद में मध्यस्थता

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच भारत दौरे पर आए रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इससे पहले वह अपने समकक्ष डॉ. एस जयशंकर से भी मिले थे।

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करने से पहले एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि भारत मॉस्को और कीव के बीच मध्यस्थता कर सकता है। उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच अभी तक हुईं वार्ताएं युद्ध समाप्त करने के लिए समाधान तक पहुंचने में असफल रही हैं। बता दें कि भारत आने से पहले सर्गेई लावरोव चीन की आधिकारिक यात्रा पर गए हुए थे।

रूस और यूक्रेन के बीच विवाद के समाधान के लिए भारत के मध्यस्थता करने की संभावनाओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत एक महत्वपूर्ण देश है। लावरोव ने कहा, ‘अगर भारत ऐसी भूमिका निभाना चाहता है जो समस्या को हल कर सके… अगर अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों की ओर भारत की स्थिति न्यायपूर्ण और उचित समझ वाली है, तो यह ऐसे मामलों में सहयोग कर सकता है।’

लावरोव गुरुवार को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत आए थे। उन्होंने भारत की स्वतंत्र विदेश नीति की सराहना की और भारत पर अमेरिका के दबाव, बिजली की बढ़ती कीमतें और रूस पर प्रतिबंधों समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। भारत-रूस संबंधों पर अमेरिकी दबाव के असर को लेकर उन्होंने कहा कि यह भागीदारी को प्रभावित नहीं करता है। हमारी भागीदारी अप्रभावित रहेगी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।