दुखद : इंदौर में 9वीं के छात्र ने कर लिया सुसाइड, मोबाइल में फ्री फायर और कई दुसरे एप मिले 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इंदौर में 9वीं के एक छात्र ने सुसाइड कर लिया। उसे ऑनलाइन मोबाइल गेम्स खेलने की लत थी। स्कूल जाने से पहले वह मां को काम पर जाने से रोक रहा था। मां के बार-बार पूछने पर भी उसने कारण नहीं बताया।
इसके बाद वह स्कूल से दो घंटे पहले ही घर आ गया। दोपहर में उसने फांसी लगा ली।
सबसे पहले मां ने ही उसे फंदे पर लटकता देखा। पुलिस को उसके मोबाइल से फ्री फायर व अन्य ऑनलाइन गेम एप मिले हैं। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

छात्र का नाम अनुज यादव (14) निवासी शुभम पैलेस कॉलोनी है। वह शास्त्री स्कूल में पढ़ता था। हर दिन स्कूल से दोपहर करीब डेढ़ बजे के लगभग घर पहुंचता था, लेकिन शनिवार को वह स्कूल से करीब 11 बजे ही घर आ गया था।

इसके बाद वह कपड़े बदलकर टीवी देखने लगा। थोड़ी देर बाद खाना खाकर वह कमरे में सोने चला गया था। दोपहर करीब तीन बजे उसके पिता घर आए तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाते रहे।
जब बेटे ने दरवाजा नहीं खोला तो मकान मालिक ने कहा कि अंदर कूलर चल रहा है। उसे आवाज नहीं आ रही होगी। इस दौरान पिता ने मोबाइल पर भी कॉल किया लेकिन घंटी बजती रही।
बाद में पिता वापस दुकान पर चले गए। पुलिस का कहना है कि अनुज का बड़ा भाई अंकुश स्कूल जाने के साथ ही शाम को दुकान लगाता है। अनुज के पिता की पान की दुकान है।
मां अर्चना भी काम पर जाती है। शाम को मां जब पहुंची तो उसने खिड़की से झांककर देखा तो अनुज फंदे पर लटका मिला। उसके स्कूल से जल्दी आने की बात पता चली है।
सोमवार को स्कूल से जानकारी निकाली जाएगी कि किन कारण से वह घर जल्दी आया था। छात्र की कक्षा के दोस्तों व आसपास रहने वाले साथियों से पूछताछ की जाएगी।
यह जानकारी जरूर मिली है कि अनुज हमेशा ऑनलाइन गेम खेलता रहता था। पुलिस ने मोबाइल जब्त किया है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।