संघवी इनोवेटिव एकेडमी पर जड़ा ताला |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए डायवर्सन टैक्स नहीं भरने पर संघवी के एक और संस्थान को सील कर दिया है। यहां पर 14 लाख रुपए से ज्यादा का टैक्स बकाया था। नोटिस के बाद भी रुपए जमा नहीं करने पर कुर्की की कार्रवाई की गई। इसके पहले भी 47 लाख रुपए के टैक्स बकाया होने पर पिगडंबर स्थित कॉलेज को सील कर दिया गया था।

मिली जानकारी अनुसार ग्राम कनाड़िया स्थित संघवी इनोवेटिव एकेडमी कॉलेज पर कुर्की की कार्रवाई की गई है। एकेडमी पर 14 लाख 37 हजार 710 रुपए का डायवर्सन बकाया था। राशि जमा नहीं करने के कारण तहसीलदार कनाड़िया ने पुलिस बल के साथ मिलकर कुर्की की कार्यवाही की।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

47 लाख रुपए बकाया होने पर तीन दिन पहले भी हुई थी कुर्की की कार्रवाई

डायवर्शन टैक्स नहीं भरने पर जिला प्रशासन ने शनिवार को सुरेंद्र संघवी के बेटे प्रतीक संघवी के पिगडंबर स्थित कॉलेज को कुर्की में ले लिया और इसके मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। प्रतीक संघवी की कंपनी संघवी मेटल्स पर जिला प्रशासन का डायवर्शन टैक्स (47 लाख 14 हजार 216 रुपए) बकाया था, जो नोटिस के बाद भी नहीं भरा गया। नायब तहसीलदार संजय गर्ग की कोर्ट से जारी कुर्की नोटिस की तामील के लिए राजस्व निरीक्षक राकेश पगारे के साथ पटवारी सचिन मीणा, मुकेश ठाकुर व पुलिस बल पहुंचा और कॉलेज के मुख्य द्वार पर नोटिस चस्पा करने के बाद ताला लगा दिया।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
15 Comments