सांवेर को मिलेगी आईटीआई की सौगात – मुख्यमंत्री ने भोपाल में की घोषणा 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इन्दौर। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के नेतृत्व में सांवेर के जनप्रतिनिधियों के दल ने आज भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया और सांवेर में नर्मदा जल आने पर साधुवाद देते हुए आभार जताया।
मुख्यमंत्री निवास पर आए दल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अभिनंदन किया और चित्र भेंट किया। सांवेर के प्रतिनिधियों ने सांवेर में नर्मदा जल पहुंचने पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री को साधुवाद भी दिया।
इसके साथ ही प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण के लिए आईटीआई शुरू की जाए इस पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अगले वर्ष से सांवेर में आईटीआई शुरू किया जाएगा।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री सिलावट ने कहा कि हमने प्रदेश में ऐसा मुख्यमंत्री पहली बार देखा है जो कहने भर से ही सारे काम कर देते हैं।
बार-बार आने की जरूरत नहीं होती है।उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस घोषणा के लिए हृदय से धन्यवाद दिया।

आई.टी.आई से मिलेंगे युवाओं को रोजगार के अवसर
मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बताया है कि इन्दौर जिले के सांवेर में म.प्र. शासन, तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत कौशल विकास संचालनालय के अंतर्गत शीघ्र ही लगभग 15 करोड़ की लागत के आई.टी.आई. भवन के लिए भूमि का चयन किया जाएगा।

प्रारंभिक तौर पर दो व्यवसायों में प्रशिक्षण हेतु प्रवेश दिया जाएगा। अगस्त 2022 से प्रारंभ होने वाले सत्र में इलेक्ट्रीशियन एवं पेंटर जर्नल में लगभग 25-25 प्रशिक्षणार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। आगामी वर्षों में कुल 06 से 10 व्यवसायों में प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा।
 प्रत्येक वर्ष लगभग 100 छात्रों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। सांवेर क्षेत्र में आई.टी.आई प्रारम्भ होने से क्षेत्र के युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार निजी क्षेत्र के उद्योगों, शासकीय अर्धशासकीय उपक्रमों में नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे।
अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रम संस्थानों की तरह, यहां आईटीआई में भी विभिन्न सरकारी संगठनों, निजी कंपनियों और यहां तक कि विदेशी कंपनियों के लिए भी कई ट्रेडों में नौकरियों के लिए छात्रों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
प्रतिनिधि मंडल में सुमेर सिंह, जितेंद्र आंजना, गोविंद सिंह चौहान, सुधीर भजनी, दिलीप चौधरी, सुरेश सिंह धनखेड़ी, सोनू देसाई, संजय शर्मा, दिलीप ठाकुर एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।