शनि के नाराज होने पर हर शनिवार बिगड़ते हैं

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

अगर आपका हर शनिवार खराब जा रहा है तो आपको सबसे पहले तो शनिवार के दिन शनि मंदिर जरूर जाना चाहिए। मंदिर में जाकर शनि महाराज को सरसों का तेल जरूर चढ़ाएं। याद रखें कि शनिवार के दिन तेल खरीदते नहीं हैं इसलिए एक दिन पहले ही सरसों का तेल खरीद कर रख लें। एक उपाय ये भी कर सकते हैं कि 1 लीटर सरसों के तेल की बोटल शनि मंदिर में रख आएं और ऐसा करने के बाद पीछे मुड़कर न देखें। मान्यता है कि ऐसा करने से तुरंत शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं। कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि सप्ताह का कोई दिन हर बार खराब जाता है।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

यानि उस एक दिन पर कोई न कोई काम जरूर बिगड़ता है। यहां हम बात कर रहे हैं शनिवार की, जो शनिदेव का दिन माना जाता है। मान्यता है कि जब शनि की स्थिति कुंडली में अच्छी नहीं हो तो हर शनिवार परेशानी भरा व्यतीत होने लगता हैं। शनिवार को काले रंग के वस्त्रों का प्रयोग करें। बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें। शराब और मांस का सेवन इस दिन न करें। शनिवार को सरसों के तेल के अलावा रबर, लोहे से संबंधित चीजें न खरीदें। इस दिन शनि देव की पूजा के साथ ही हनुमान जी की पूजा भी करें। शनिदेव के व्रत भी रख सकते हैं। शाम के समय पीपल के पेड़ पर दीपक जरूर जलाएं।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
16 Comments