सेब, आलूबुखारा समेत कुछ फलों के बीज शरीर के लिए हो सकते हैं बहुत हानिकारक

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

Health News. हेल्दी रहने के लिए फल खाने की सलाह देते हैं। लोग तरह-तरह के फलों को अपनी डाइट में शामिल भी करते हैं। फलों में बीज भी होते हैं, ऐसे में बीजों को निकालकर ही फल खाया जाता है।
कुछ फल ऐसे होते हैं, जिनके बीज काफी फायदेमंद होते हैं। जैसे तरबूज, खरबूजा, खीरा आदि। वही कुछ फल ऐसे भी होते हैं, जिनके बीज सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। जी हां, सेब, आलूबुखारा समेत कुछ फलों के बीज शरीर के लिए हानिकारक हो सकते हैं। ऐसे में इनके बीज खाने से पूरी तरह से परहेज करना चाहिए।

1. सेब

सेब सबसे पौष्टिक फलों में से एक है। लेकिन सेब के बीज सेहत के लिए काफी हानिकारक होते हैं। सेब के बीजों में साइनाइड होता है, जो सेहत को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए कभी भी सेब के बीजों को नहीं खाना चाहिए। अगर आप लगातार कुछ बीज खा लेते हैं, जो यह जानलेवा भी हो सकता है। आप सेब के बीजों को अच्छी तरह से निकाल लें, इसके बाद ही इसे अच्छी तरह से चबाकर खाएं।

सेब के बीज खाने से चक्कर आना, सिरदर्द, पेट में दर्द, उल्टी और कमजोरी महसूस हो सकती है। कहा जाता है कि 200 सेबों के बीज खाने से शरीर में जहर पैदा हो सकता है। इसलिए सेब के बीजों को भूलकर भी न खाएं।

2. आड़ू और आलूबुखारा

आडू और आलूबुखारा के बीजों को भूलकर भी अपनी डाइट का हिस्सा न बनाएं। आप आड़ू और आलूबुखारा किसी भी मौसम में खा सकते हैं। लेकिन इसके बीजों को बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। इसके बीज शरीर में कई दुष्प्रभाव पैदा कर सकते हैं। इससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

3. चेरी

सेब की तरह ही चेरी के बीज भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इन बीजों में एमिग्डालिन नामक तत्व होते हैं, ऐसे में इसके बीज निगलने पर हाइड्रोजन साइनाइड में टूट जाता है। ये हाइड्रोजन साइनाइड इंसानों के लिए अच्छा नहीं होता है। इससे उनके स्वास्थ्य को कई नुकसान पहुंच सकता है। अधिक मात्रा में चेरी के बीज खाने से शरीर में जहर बन सकता है। इसलिए आप सिर्फ चेरी खाएं, इसके बीजों को फेंक दें।

4. खुबानी

ऐप्रिकॉट यानी खुबानी के बीजों को भी बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। सेब के बीज की तरह ही खुबानी के बीज भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आप खुबानी का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि यह काफी स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। खुबानी के बीज गुठली के आकार के होते हैं, इसका सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

तरबूज, खरबूजा, खीरा जैसे फलों के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन सेब, चेरी, खुबानी, आलूबुखारा के बीज सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं। इन फलों के बीज खाने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। अधिक मात्रा में इन फलों को खाने से शरीर में जहर बन सकता है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।