इंदौर में सीरियल क्राइम – मोटू-पतलू गैंग का आतंक 20 से ज्यादा महिलाओं को लूटा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। चेन व मंगलसूत्र लूटने वाले मोटू-पतलू गैंग ने पूर्वी क्षेत्र में 20 से ज्यादा महिलाओं को लूटना स्वीकारा है। आरोपित स्मैक का नशा कर वारदात करने निकलते थे। लूट का सोना सराफा के सुनारों को बेचना भी कुबूला है। आरोपितों ने विजय नगर, लसूड़िया, हीरानगर और तिलक नगर क्षेत्र में वारदात करना कुबूला है। हीरानगर थाना पुलिस गिरोह के एक बदमाश कृष्णा परमार की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपित अभिषेक मेहरा, गौरव राठौर और योगेश टेकाम को सुखलिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में इन्होंने बताया कि गिरोह में कृष्णा परमार भी शामिल है, जो फरार हो गया। जांच अफसरों के मुताबिक, आरोपित दो-दो के जोड़े में लूट करने निकलते थे। अभिषेक मेहरा प्रत्येक जोड़े में शामिल रहता था। चारों आरोपित स्मैक, गांजा और शराब के शौकीन हैं। वारदात के पूर्व नशा करते थे। इसके बाद राह चलती महिलाओं से चेन या मंगलसूत्र लूटते थे। आरोपितों को पकड़ा तब भी वे नशे में थे।

पूछताछ में यह भी बताया रोजाना करीब आठ महिलाओं को लूटने की कोशिश करते थे और दो को लूटने में सफल हो जाते थे। शनिवार को भी विजय नगर क्षेत्र में दो महिलाओं को लूटकर भागे थे। उजाला होने से सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट हुलिया कैद हो गया और टीआई सतीश पटेल की टीम ने तीनों को सुखलिया से दबोच लिया। पुलिस ने जो बाइक जब्त की उस पर नंबर भी नहीं हैं। रविवार को पुलिस सोना जब्त करने सराफा गई लेकिन सुनार दुकान पर ताला लगाकर गायब हो गए। टीआई  के मुताबिक, गिरोह करीब दो महीने से लगातार घटनाएं कर रहा था।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।