महाराष्ट्र में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे शरद पवार और उद्धव ठाकरे

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

मुंबई। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 नवंबर के आसपास महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। महाराष्ट्र पहुंचने पर भारत जोड़ो यात्रा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सुप्रीमो शरद पवार और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के शामिल होने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में कांग्रेस के सहयोगियों ने लोकसभा चुनाव और राज्य की राजनीति में अपनी स्थिति को मजबूत करने के इरादे से यह फैसला किया है।
राहुल गांधी की इस यात्रा में शामिल होने से जुड़े एक सवाल के जवाब में शरद पवार ने कहा हम मानते हैं कि भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस द्वारा शुरू किया गया एक कार्यक्रम है। यह समाज में सामाजिक समरसता बहाल करने के लिए काम करने की एक पहल है। यह एक अच्छा कदम है। हालांकि हम एक अलग पार्टी से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन हममें से कुछ लोग जहां भी संभव हो इसमें शामिल होंगे।
उद्धव के नेतृत्व वाली शिवसेना के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा शिवसेना के भीतर विभाजन के बाद हमने एक बड़ी लड़ाई लड़ी है। हमारे 55 विधायकों में से 40 एकनाथ शिंदे खेमे में चले गए। लोकसभा में 18 सांसदों में से 12 शिंदे खेमे में शामिल हो गए हैं। इसलिए अपनी खोई हुई जमीन को वापस पाना एक चुनौती है।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 नवंबर को नांदेड़ जिले से महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी और हिंगोली, वाशिम और बुलढाणा जिलों से होते हुए 382 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस दौरान राज्य में दो रैलियां भी होंगी। यात्रा में शामिल होने वालों में बारामती सांसद और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य शामिल हैं।
कांग्रेस के सहयोगियों ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं बालासाहेब थोराट और अशोक चव्हाण से मुलाकात के बाद यात्रा में शामिल होने के अपने फैसले की घोषणा की। कांग्रेस ने शरद पवार से यात्रा में शामिल होने का अनुरोध किया हैं। दोनों कांग्रेसी नेताओं ने उद्धव ठाकरे से भी अपील की है।
थोराट ने कहा भारत जोड़ो यात्रा का भारत में सामाजिक और सांप्रदायिक सद्भाव बहाल करने का एक बड़ा राष्ट्रीय एजेंडा है। कांग्रेस नेताओं ने इस बात पुष्टि की है कि शरद पवार और उद्धव ठाकरे राहुल गांधी से मिलेंगे, लेकिन उन्हें इस बात को लेकर यकीन नहीं है कि दोनों यात्रा में चलेंगे या नहीं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।