Shiv Puran: भगवान शिव ने बताए हैं मृत्‍यु के ये 8 संकेत, ऐसा होने पर हो जाएं सचेत

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

मृत्यु जीवन का वह अटल सत्य है जिसे पैसे, तंत्र मंत्र किसी की भी सहायता से टाला नहीं जा सकता है। जिस भी जीव का जन्म हुआ है उसकी मृत्यु भी निश्चित है बस उसकी जीवनावधि कितने समय की होगी यह बात उसकी किस्मत पर निर्भर करती है। लेकिन मृत्यु एक अटल सत्य होने के बाद भी ऐसा विषय है जिस पर कोई बात नही करना चाहता है।
हर कोई इससे भागना चाहता लेकिन एक ना एक दिन यह सबको ढूंढ ही लेती है। जिसकी मृत्यु जहां और जैसे लिखी है वह जीव उस जगह और उस परिस्थिति में पहुँच ही जाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि मृत्यु के संकेत व्यक्ति को उसकी मौत से कई महीने पहले दिखने लगते है।

 शिवपुराण में जिक्र मिलता है कि एक बार माता पार्वती ने भगवान शंकर से पूछा कि क्या कोई ऐसे संकेत है जिनके दिखने से यह पता चल सके कि उस मनुष्य की मृत्यु होने वाली है। तब भगवान शंकर ने माता पार्वती को 8 संकेत बताये थे। आइये जानते है क्या है वह संकेत

सबसे पहले संकेत का संबंध व्यक्ति के शरीर के रंग से है। जिस व्यक्ति के शरीर का रंग सफेद, पीला या हल्का लाल पड़ने लगे तो समझ लीजिए कि उस व्यक्ति की मृत्यु निकट है। शरीर के रंग में यह बदलाव इशारा करता है की छः महीने के अंतराल में उस व्यक्ति की मृत्यु हो सकती है।

यदी किसी व्यक्ति को सूर्य, चंद्रमा और आग से उत्पन्न होने वाली रोशनी ना दिखाई दे तो सावधान हो जाये। क्योंकि यह संकेत उस व्यक्ति की छः माह के अंतराल में मृत्यु होने का इशारा करता है।

सामान्य तौर पर पानी, तेल और दर्पण में जब व्यक्ति अपना प्रतिबिंब देखता है तो उसे सीधा सीधा दिखता है लेकिन जब यही बिंब विकृत तरीके से दिखने लगे तो यह उस व्यक्ति की जल्द मृत्यु का संकेत होता है।

जिस व्यक्ति के मुँह, कान और जीभ पथरा (स्तब्ध) जाते है तो समझ ले उस व्यक्ति की मृत्यु करीब है।

जब हम चलते है तो हमारी परछाई हमारे साथ चलती है लेकिन जिस व्यक्ति की मृत्यु आने वाली होती है उसे अपनी परछाई अपने से अलग दिखाई देने लगती है।

रंगबोध किसी को ज्यादा होता है किसी को कम लेकिन कुछ रंग ऐसे होते है जिन्हें कलर ब्लाइंडनेस वाले लोग भी पहचान लेते है। लेकिन जिस व्यक्ति को रंगबोध न हो और उसे सब कुछ काला काला दिखने लगे तो समझ जाएं कि उस व्यक्ति की जल्द ही मृत्यु होने वाली है।

जब किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य दिन पे दिन बिगड़ता जाये या फिर जीभ का फूलना, दांतों से मवाद निकलने लगे तो यह सब मनुष्य की कुछ माह में मृत्यु होने का संकेत माने गये है।

लगातार एक हफ्ते तक बिना किसी कारण या बीमारी के बाई आंख का फड़कना शुभ संकेत नही है। यह भगवान शिव के द्वारा मृत्यु की सूचना के आठ संकेतों में शामिल है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।