शिवराज खेल रहे सस्पेंड सस्पेंड कल शिवपुरी में फिर 2 अधिकारी निलंबित

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

 बोले गरीबों का राशन कोई खा जाए, उसे मामा नहीं छोड़ेगा

शिवपुरी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आए। शिवपुरी पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज ने मंच से दो अफसरों को सस्पेंड कर दिया। साथ ही दो अफसरों के काम की तारीफ भी की।

उन्होंने कहा- अच्छा काम करो, बेहतर काम करो, मामा गले लगाएगा। ये भी कहा कि शिवपुरी नगर पालिका को नगर निगम बनाएंगे। सीएम शिवराज और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को शिवपुरी में जनसेवा अभियान कार्यक्रम में पहुंचे थे। सीएम शिवराज ने मंच से नगर पालिका सीएमओ शैलेश अवस्थी को सस्पेंड कर दिया।

इसके बाद उन्होंने फूड अधिकारी नरेश मांझी को भी सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ उमराव मरावी, जिला खेल अधिकारी केके खरे के कार्य को सराहा और शॉल श्रीफल देकर उनका सम्मान किया। सीएम शिवराज ने यहां लगभग 135 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

सीएम ने कहा
शिवपुरी एक ऐतिहासिक और अद्भुत नगरी तो है ही, यह भगवान शिव की नगरी भी है। अब यहां टाइगर भी आने वाले हैं। हम सभी की ड्यूटी है कि जनता की सेवा करें। अच्छे अधिकारियों और कर्मचारियों को मैंने सराहा है। शिवपुरी में कुछ गड़बड़ हुई है, जिसकी जानकारी मिली है मुझे।

कांग्रेसी तो आजकल मेरी आलोचना करते हैं कि मैं मंच से भ्रष्ट अधिकारियों को सस्पेंड करता हूं। लेकिन हम जनता की बेहतरी के लिए पैसा भेजते हैं जिससे, इसे कोई हजम कर जाए, ये हम सहन नहीं करेंगे। राशन के बारे में मुझे पिछोर में शिकायत मिली है। गरीबों का राशन कोई खा जाए, उसे मामा नहीं छोड़ेगा।

एयरपोर्ट से झांसी रोड तक की सड़क को ठीक करने की मांग है, यह रोड जनवरी तक ठीक हो जाएगी। सनघटा डैम के काम में फॉरेस्ट क्लीयरेंस के कारण देर हुई है, इसका काम तेजी से किया जाएगा। विकास के लिए कूनो डैम बनना चाहिए। इसे बनाने के लिए सभी औपचारिकताएं कर ली जाएंगी। समय आ गया है कि शिवपुरी को नगर निगम बना दिया जाए।

ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे
ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं ने सभा के दौरान सीएम को काले झंडे दिखाने की कोशिश की। वे लगातार ओबीसी महासभा जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। जिन्हें पुलिस ने तत्काल पकड़ कर लिया। ओबीसी महासभा आरक्षण की मांग के लिए आए थे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।