मध्य प्रदेश को करेंगे क्लीन स्वीप राहुल के दावे पर शिवराज का पलटवार- मन बहलाने को ख्याल अच्छा है

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

MP News in Hindi. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को नए साल में साईं बाबा के दर्शन करने शिर्डी पहुंचे थे। उन्होंने राहुल के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मन बहलाने के लिए राहुल ख्याल अच्छा है।

इससे पहले शनिवार को मीडिया से पूछे सवाल पर राहुल गांधी ने कहा था कि मैं एक बात आपको लिख कर दे देता हूं। कांग्रेस मध्य प्रदेश के चुनाव को क्लीन स्वीप करेगी। वहां बीजेपी दिखाई नहीं देगी।

राहुल गांधी ने कहा कि मैंने वहां कहा था कि महाराष्ट्र में बहुत अच्छा रिस्पांस मिला। मध्य प्रदेश में तो टोटल अंडर करंट था। वहां तुफान आया हुआ हैं। मध्य प्रदेश में हर व्यक्ति जानता हैं कि बीजेपी ने सरकार को चोरी करके और पैसे देकर बनाया है।

पूरा प्रदेश गुस्से में हैं।

दिग्विजय सिंह के भाई और चाचौड़ा से विधायक लक्ष्मण सिंह के ट्वीट को लेकर पूछे सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि आप उनसे शर्त लगा लीजिए। बड़ी शर्त लगाना आपको फायदा ज्यादा होगा।

बता दें दिग्विजय सिंह के भाई और चाचौड़ा से विधायक लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट किया था कांग्रेस के आंतरिक सर्वेक्षण में 17 पूर्व मंत्री और 37 वर्तमान विधायक ही जीत रहे हैं। विपक्ष में रहने के बाद और भारत जोड़ो यात्रा के बाद यह स्थिति क्यों बनी? शीर्ष नेतृत्व संभवत: इसका दे सकता है। इसके बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कांग्रेस पार्टी की तरफ से किसी तरह का सर्वे नहीं कराने की बात कही थी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।