एक बार फिर ‘स्त्री’ के किरदार में ऑडियंस को डराएंगी श्रद्धा, अगस्त से स्त्री के प्रीक्वल की शूटिंग शुरू

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Bollywood News. श्रद्धा कपूर स्टारर साल 2018 में आई फिल्म ‘स्त्री’ को ऑडियंस ने खूब प्यार दिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म की सफलता के बाद फिल्ममेकर्स ने एक बार फिर हॉरर कॉमेडी फिल्मों पर फोकस किया।
वहीं स्त्री के प्रीक्वल की ख़बरें सामने आने लगी। पिछले साल बताया गया था कि श्रद्धा एक बार फिर स्त्री के किरदार में ऑडियंस को डराने वाली हैं। अब ये न्यूज़ लगभग कन्फर्म हो गई है। श्रद्धा अगस्त से स्त्री के प्रीक्वल की शूटिंग शुरू कर रही हैं।

पीपिंगमून की माने तो श्रद्धा कपूर स्त्री के प्रीक्वल में नज़र आयेंगी। वो स्त्री के भुत बनने की कहानी यानी स्त्री कैसे लोगों को डराने लगी ये बताने आयेंगी। श्रद्धा कैसे स्त्री बनती है ये जानने के लिए फैंस पहले से एक्साइटेड हो गये हैं।

वहीं अब सवाल ये है कि स्त्री के प्रीक्वल में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना का किरदार होगा या नए एक्टर्स की एंट्री, ये जानने का इंतजार हो रहा है।

बता दें, साल 2018 में आई स्त्री उस साल की सबसे शानदार फिल्मों में से एक थी। फिल्म ने कमाई के साथ एक नई कहानी को ऑडियंस तक पहुंचाया था। राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी की कॉमिक टाइमिंग ने ऑडियंस को सीट से बांधे रखा। स्त्री को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया था।

लेकिन इसके प्रीक्वल के लिए प्रोड्यूसर दिनेश विजन ने मराठी फिल्मों के डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार को चुना है। अब नई कहानी का इंतजार है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।