श्रावण मास 14 जुलाई से आरंभ, 12 अगस्त को होगा समापन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

हिंदू धर्म में सावन महीने का बहुत ही खास महत्व है. इस महीने को अत्यंत पवित्र माना गया है. यह पूरा एक महीना भगवान शिव को समर्पित है. जिसमें भगवान शिव की अत्यंत विशेष पूजा अर्चना की जाती है.

इस साल सावन 2022 का पवित्र महीना जुलाई से शुरू हो रहा है और अगस्त 2022 महीने में समाप्त हो रहा है. यानी सावन पूर्णिमा के दिन पड़ने वाला भाई बहन का खास त्योहार रक्षा बंधन अगस्त के महीने में पड़ेगा।

साल 2022 में महादेव का प्रिय माह सावन 14 जुलाई 2022 से शुरू हो रहा है और 12 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के साथ सावन समाप्त हो रहा है.

सावन मास आरंभ- 14 जुलाई 2022, दिन गुरुवार
सावन प्रथम सोमवारी – 18 जुलाई 2022, सोमवार
सावन दूसरी सोमवारी- 25 जुलाई 2022, सोमवार
सावन तीसरी सोमवारी- 01 अगस्त 2022 सोमवार
सावन चौथी सोमवारी- 08 अगस्त 2022, सोमवार
सावन मास का अंतिम दिन – 12 अगस्त 2022, शुक्रवार

सावन का महत्व
हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण मास हिंदी कैलेंडर में पांचवां महीना होता है. मान्यताओं के अनुसार, सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए विशेष होता है. ऐसी मान्यता है कि व्यक्ति यदि सावन के प्रत्येक सोमवार को व्रत रखकर भगवान शिव की उपासना करता है तो भगवान भोलेनाथ उसकी मनोकामना पूरी करते हैं.

महामृत्युंजय मंत्र
ऊं हौं जूं सः. ऊॅ भूः भुवः स्वः ऊॅ त्रयम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्.

उव्र्वारूकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्.. ऊॅ स्वः भुवः भूः ऊॅ. ऊॅ सः जूं हौं.
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।