- देते हैं सरकार को धोखा जनता को क्यों छोड़ेंगे…
- एजेंटों की भूमिका
- SIDDHI VINAYAK VIHAR, Authorized Agents of Project
- Agent Name
- Mobile
- RERA Registration Number
- KAMAL GOYAL
- ssundaram01@gmail.com
- A-IND-17-156 (Lapsed)
- SAURABH JAIN
- hdpe.enterprises@gmail.com
- A-IND-17-140
- LOKESH OJHA
- manaliojha999@gmail.com
- A-IND-23-1606
- PRAVEEN DWIVEDI
- shubh3saloni0sankalp@gmail.com
- A-IND-23-1449
- JAI GIDWANI
- jaigidwani07@gmail.com
- A-IND-23-1468
- SHUBH SANKALP REALITIES PRIVATE LIMITED
- shubhsankalprealities@gmail.com
- A-IND-23-1515
- FUTURE LANDMARK INFRABULLS PRIVATE LIMITED
- futurelandmarkk@gmail.com
- A-IND-21-794
- Aakash Khare
- akashkhareakki6@gmail.com
- A-IND-21-755
- Sanjay chouhan
- sanju.chouhan143@gmail.com
- A-IND-23-1588
- PRAMOD KHICHI
- pramodkhichimm@gmail.com
- A-IND-22-1172
- JEEVAN SINGH DEVDA
- jeevan9742@gmail.com
- A-IND-21-830
- SIDDHI VINAYAK VIHAR, Authorized Agents of Project
डॉ. देवेंद्र मालवीय – 9827622204
समरथ को नहीं दोष गोसाईं के नाम से हमने नवंबर 2023 को 5 श्रृंखला में इंदौर के नामी कॉलोनाइजर संजय दासोत द्वारा सॉलिटेयर रियल्टी फर्म की अवैध कालोनी शिव नगरी और सिम्भा सिटी को किस तरह प्री लॉन्चिंग करके अपने एजेंटों के माध्यम से बेचा जा रहा है का खुलासा किया था। हमने पूर्व की ख़बरों में भी लिखा था कि संजय दासोत के प्रोजेक्ट शुरू तो जल्दी होते है पर खत्म नहीं होते। निवेशक वर्षो वर्ष फंसे ही रह जाते हैं। यही नहीं इनके फर्जीवाड़ों का कोई अंत नहीं है।
देते हैं सरकार को धोखा जनता को क्यों छोड़ेंगे…
क्रेडाई के पूर्व चैयरमेन गोपाल गोयल और व्यापारी संजय दासोत ने साकार रियल लाइफ के बाद सिद्धि विनायक विहार में 33% से ज्यादा बंधक भूखंड धोखाधड़ी कर बेच डाले.
Sanjay Dasot News Indore। प्रदेश के मुख्यमंत्री और इंदौर के प्रभारी मंत्री मोहन यादव कई बार अवैध कालोनियों और उन्हें विकसित कर फर्जीवाड़ा करने वाले भूमाफियाओं पर कार्यवाही की बात कर चुके हैं। वहीं, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी इस विषय पर कई बार सख्त कदम उठाने की बात कह चुके हैं। लेकिन वास्तविकता यह है कि इंदौर में रियल एस्टेट क्षेत्र में फर्जीवाड़े खुलेआम हो रहे हैं और जिला प्रशासन इस पर मौन साधे बैठा है और शिकायतों पर छुटपुट कार्यवाही कर बड़े मामलों से इतिश्री कर ली जाती है।
शहर में अवैध कालोनियों की बाढ़ सी आ गई है, और फर्जी एजेंट सोशल मीडिया पर इनका खुलेआम प्रचार कर रहे हैं। कॉलोनाइजरों की हिम्मत इस कदर बढ़ गई है कि वे न केवल जनता को, बल्कि शासन को भी ठगने से नहीं हिचकिचा रहे हैं। यदि अधिकारी इसी ढीले रवैये से काम करते रहे, तो जल्द ही इंदौर शासन द्वारा बंधक रखे गए भूखंडों को बेचने में भी ‘नंबर वन’ का खिताब हासिल कर सकता है।
भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण मध्यप्रदेश (रेरा) में मेसर्स साकार रियल्टी के 9 प्रोजेक्ट्स पंजीकृत हैं 1. साकार रियल लाइफ प्लैटिनम 2. साकार कॉरिडोर सुप्रीम 3. साकार रियल लाइफ 4. साकार कॉरिडोर 5. साकार हिल्स एंड रिसॉर्ट्स 6. साकार रियल लाइफ 7. साकार रियल लाइफ फेज-II, 8. सिद्धि विनायक विहार 9. साकार कॉरिडोर प्राइम।
इन कालोनियों में से एक ग्राम दतोदा में स्थित साकार रियल लाइफ का फर्जीवाड़ा अगस्त 2024 को इंदौर कलेक्टर के सामने आया। इस कालोनी में बंधक प्लॉट्स को बिना सक्षम अनुमति के बेच दिया गया, शिकायत पर कार्यवाही करते हुए 15-8-2024 को सिमरोल थाने में 0359 नंबर से एफआईआर दर्ज करवाई गई जिसकी जांच अनुसंधान में है।
पहली एफआईआर पर जांच चल ही रही है कि दूसरी कालोनी सिद्धि विनायक विहार का फर्जीवाड़ा भी सामने आ गया है, यहाँ के 119 बंधक भूखण्डों में से 40 (33%) से अधिक बंधक प्लॉट्स को फर्जीवाड़ा करके बेच दिया गया –
साकार रियल्टी फर्म द्वारा प्रस्तावित ग्राम जेतपुरा तहसील सांवेर के खसरा नंबर 170/1,175/1,175/2,176/1 पर आकार ले रही कालोनी ‘सिद्धि विनायक विहार’ को कार्यालय कलेक्टर जिला इन्दौर के पत्र क्रमांक 78 /अ -74 /2019-20 दिनांक 20-01-2020 के अनुसार विकास अनुमति जारी की गई थी जिसके लिए जारी पत्र के बिंदु क्रमांक 5 पर नियमानुसार धरोहर के रूप में भूखण्ड क्रमांक 1 से 19, 22, 23, 27 से 43, 90, 91, 105, 106, 120, 121, 128 से 153, 156 से 184, 188 से 195, 220 से 227, 261, 262, 395, 396 कुल 119 भूखण्ड बंधक रखे गये थे, जिसका बंधक नामा दिनांक 15.11.2019 को MP179092019A1767814 पंजीकृत संख्या से निष्पादित किया गया था जिसमे स्पष्ट आदेश था कि उपरोक्त भूखंडों की खरीदी, बिक्री व रजिस्ट्री आगामी आदेश तक बिना समक्ष अनुमति के नही की जावे।
जब नियत में हो झूठ का आकार तो कैसे होंगे जनता के सपने साकार –
संजय दासोत गोपाल गोयल द्वारा बिना सक्षम अनुमति के बंधक रखे गए प्लॉट्स को बेच दिया गया है। सिद्धि विनायक विहार को भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण मध्यप्रदेश (रेरा) से 01-03-2020 को अनुमति मिलने के कुछ माह बाद से ही धोखाधड़ी का खेल शुरू कर दिया गया। 2021 में 16, 2022 में 11, 2023 में 13 एवं 2024 में 3 इस प्रकार जानकारी अनुसार 43 बंधक प्लॉटों को बेचा गया है। शासन की जाँच के बाद यह आंकड़ा बहुत अधिक पहुंच सकता है।
दिनांक |
भूखण्ड क्रमांक |
क्रेता का नाम और पता |
2/12/2021 | 227 | चैतन्य धाकड़ – 102 मंगलम श्रीवल्लभ 54 साकेत नगर इंदौर |
2/12/2021 | 43 | विक्रम सिंह पिता जगन्नाथ सिंह – भंवरसला सांवेर इंदौर |
5/10/2021 | 4 | विशाल हिरानी पिता नारायण हिरानी – 36 सर्वोदय नगर सपना संगीता के पास इंदौर |
13-09-2021 | 90 | उमेश चंद्र तिवारी – 683 न्यू गौरी नगर मिलन स्वीट्स वाली गली इंदौर |
16-11-2021 | 44 | विक्रम सिंह पिता जगन्नाथ सिंह – भंवरसला सांवेर इंदौर |
21-09-2021 | 395 | श्वेता तोमर – 243 तपेश्वरी बाग इंदौर |
21-12-2021 | 171 | सौरभ जैन – 206 बी पैरामाउंट अपार्टमेंट 8 ज्ञान गंगा टेलीफोन नगर इंदौर |
21-12-2021 | 172 | सौरभ जैन – 206 बी पैरामाउंट अपार्टमेंट 8 ज्ञान गंगा टेलीफोन नगर इंदौर |
21-12-2021 | 173 | प्रवीण दिवेदी पिता श्री जटाशंकर दिवेदी – 84 बी पार्श्वनाथ नगर इंदौर |
21-12-2021 | 174 | प्रवीण दिवेदी पिता श्री जटाशंकर दिवेदी – 84 बी पार्श्वनाथ नगर इंदौर ( cpqpb9547g) |
21-12-2021 | 175 | लोकेश ओझा – 876 सुदामा नगर जैन मंदिर के पीछे इंदौर |
22-10-2021 | 261 | रामनरेश यादव – एफ 2- 14 अयोध्या नगरी पुलिस लाइन इंदौर |
28-10-2021 | 6 | रुक्मणी सिंह पिता इंदर सिंह राजपूत – 107 अवंतिका नगर स्कीम. 51 इंदौर |
29-06-2021 | 17 | शालु ठक्कर श्री शांति लाल – 68 – जे भगत सिंह मार्ग लालगंज इंदौर |
30-03-2021 | 42 | आरती अग्रवाल पति आशिष अग्रवाल – 87 अग्रवाल नगर लव कुश अपार्टमेंट के पास |
30-12-2021 | 221 | दीपक जायसवाल, दिनेश जायसवाल पिता श्री मेवालाल जायसवाल – 26-27 मंगलमुर्ती कृष्ण जी नगर इंदौर |
1/4/2022 | 23 | रजनी नांदले पति हेमंत नांदले / उमा नांदले पति राजेंद्र नांदले – शास्त्री नगर वार्ड 31 विस्टान रोड़ खरगोन |
1/12/2022 | 162 | जितेंद्र यादव पिता श्री सुमेर लाल यादव – 171 शास्त्री नगर वार्ड 24 पाथा खेड़ाबैतुल |
7/1/2022 | 176 | तुषार शर्मा – सी 182 लोटस पार्क अरविंदो कालेज ग्राम जाख्या इंदौर |
11/5/2022 | 145 | आशिष सावरकर रश्मि सिरसाठ – 199 डीएच स्कीम न. 74 इंदौर |
11/5/2022 | 146 | आशिष सावरकर रश्मि सिरसाठ – 199 डीएच स्कीम न. 74 इंदौर |
17-11-2022 | 36 | उर्मिला कौशल पति रूपेश कौशल – 226 श्याम नगर हीरा नगर के पास सुखलिया इंदौर |
19-12-2022 | 222 | आयुषी दवे – 57 ए भवानी पुर कालोनी अन्नपुर्णा रोड़ इंदौर |
24-06-2022 | 159 | रेणुका सोलंकी संतोष सोलंकी – 561/2 ग्राम मजरा गांधीनगर बड़ा बांगड़दा इंदौर |
27-05-2022 | 18 | अनिता मिश्रा श्री सीता प्रसाद – 171 ए मां शारदा नगर कबीर खेड़ी मांग्लिया |
28-01-2022 | 130 | राजेश राठौर भेरूलाल राठौर – उपलई रतलाम |
30-03-2022 | 40 | प्रीति शिशिर कुलकर्णी – 204 मयूर अपार्टमेंट 19 जुना तुकोंगज रामबाग पेट्रोल पंप के सामने इंदौर |
28-08-2023 | 13 | हेमराज मालवीय रीना मालवीय – जी 2 ओपी आधार अपार्ट मेंट 55-56 वीणा नगर इंदौर |
29-03-2023 | 143 | सुभाष गायकवाड़ – मकान न. 43 साईबाबा मंदिर सत्कार होटल के पीछे गुलाब बाग कालोनी इंदौर |
31-01-2023 | 91 | सुभांगी व्यास पिता नरेश व्यास -32-15 नंदा नगर इंदौर |
24-03-2023 | 142 | मीना तंवर – 8 -एन1सेक्टर सी स्कीम 71 फूटी कोठी इंदौर |
24-04-2023 | 22 | सुनीता देवी पति श्री सुरेंद्र सिंह – 635 प्रिमियम पार्क अरविंदो अस्पताल के सामने जाख्या इंदौर |
1/11/2023 | 225 | शेलेष जोशी – 2455 सेक्टर इ सुदामा नगर नानी मां की धर्मशाला के पीछे इंदौर |
3/2/2023 | 224 | वृशाली सिंह पति दिलावर सिंह – 117 संचार नगर वैभव नगर के पास कनाड़िया रोड़ इंदौर |
13-01-2023 | 158 | राजकुमार शर्मा – मकान न.131 बी -15 देवी अहिल्या रोड़ जैलरोड़ इंदौर |
13-04-2023 | 135 | मंजुला पिसे – 11/19 नार्थ गाडरा खेड़ी इंदौर |
14-02-2023 | 11 | शीतल चौरे पिता किशोर चौरे – 315- 5 नेहरू नगर इंदौर |
17-10-2023 | 2 | सौरभ जैन – 206 बी पैरामाउंट अपार्टमेंट 8 ज्ञान गंगा टेलीफोन नगर इंदौर |
17-10-2023 | 14 | सौरभ जैन – 206 बी पैरामाउंट अपार्टमेंट 8 ज्ञान गंगा टेलीफोन नगर इंदौर |
17-10-2023 | 33 | सौरभ जैन – 206 बी पैरामाउंट अपार्टमेंट 8 ज्ञान गंगा टेलीफोन नगर इंदौर |
19-06-2024 | 41 | ललिता अखंड – 879 महावीर नगर इंदौर |
23-02-2024 | 226 | दीपक परमार – 2940 इ सुदामा नगर इंदौर |
24-04-2024 | 157 | अमन यादव – 10 अर्मता पुरी स्वास्थ नगर पानी की टंकी के पास इंदौर |
ध्यान दें कि इन 43 नामों में से भूखण्ड क्रमांक 2, 4, 33, 171, 172, ये 5 प्लाट संजय दासोत के एजेंट सौरभ जैन – 206 बी पैरामाउंट अपार्टमेंट 8 ज्ञान गंगा टेलीफोन नगर इंदौर को पंजीकृत किये गए हैं, इसी प्रकार भूखण्ड क्रमांक 173, 174 प्रवीण दिवेदी पिता श्री जटाशंकर दिवेदी – 84 बी पार्श्वनाथ नगर इंदौर को पंजीकृत किये गए हैं जो कि साकार रियल्टी सबसे बड़े एजेंट शुभ संकल्प रियल्टी कम्पनी के मालिक हैं. शुभ संकल्प रियल्टी कंपनी के एक अन्य भागीदार लोकेश ओझा – 876 सुदामा नगर जैन मंदिर के पीछे इंदौर को प्लाट नंबर 175 बेचा गया है। मतलब साफ है बंधक प्लॉट्स आम जनता के साथ जान पहचान वाले लोगों को भी बेचे गए हैं।
यह जांच का विषय है कि भूखण्ड क्रमांक 171, 172 को मेसर्स साकार रियल्टी ने सौरभ जैन को दिनांक 21-12-2021 पंजीकृत किया था। इन्ही भूखंडों को सौरभ जैन ने 24-05-2022 को MP179092022A1539710 एवं MP179092022A1539722 से साकार रियल्टी के पार्टनर संजय दासोत को वापस पंजीकृत कर दिया एवं इसी तरह भूखण्ड क्रमांक 175 को शुभ संकल्प रियल्टी कंपनी के लोकेश ओझा ने 24-05-2022 को ही MP179092022A1539690 पंजीकरण संख्या से संजय दासोत को पंजीकृत कर दिया। यहाँ सवाल है कि बंधक प्लॉट्स को बिना अनुमति के पहले मेसर्स साकार रियल्टी आम जनता के साथ साथ अपने एजेंटों को बेचती है फिर उसमे से कुछ प्लाट संजय दासोत अपने नाम से पंजीकृत करवा लेते है, यह सब शासन की नाक के नीचे बेखौफ चल रहा है। इस तरह का काम क्यों किया गया है इस पर विस्तृत जांच की आवश्यकता है ताकि इसके पीछे की छुपी हुई वजह सामने आ सके।
एजेंटों की भूमिका
किसी भी सम्पत्ति के क्रय विक्रय में एजेंट की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण होती है। हमने पूर्व में भी साकार के एजेंट विवेक सिन्नारकर, शुभ संकल्प, फ्यूचर लैंडमार्क इत्यादि के स्टिंग ऑपरेशन किये थे एवं इनके द्वारा बेचे जा रहे अवैध कालोनी सिम्बा सिटी और शिव नगरी की ख़बरों का प्रकाशन किया था, साथ ही कलेक्टर कार्यालय में मय दस्तावेज शिकायत की थी। भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण मध्यप्रदेश (रेरा) की वेबसाइट के मुताबिक मेसर्स साकार रियल्टी के प्रोजेक्ट सिद्धि विनायक विहार को बेचने के लिए लगभग 11 अधिकृत एजेंट हैं, किन एजेंटों के माध्यम से बंधक भूखंडों को बेचा गया है इसकी जांच करके इनपर क़ानूनी कार्यवाही होना चाहिए।
SIDDHI VINAYAK VIHAR, Authorized Agents of Project |
|||
Agent Name |
|
Mobile |
RERA Registration Number |
KAMAL GOYAL |
ssundaram01@gmail.com |
A-IND-17-156 (Lapsed) |
|
SAURABH JAIN |
hdpe.enterprises@gmail.com |
A-IND-17-140 |
|
LOKESH OJHA |
manaliojha999@gmail.com |
A-IND-23-1606 |
|
PRAVEEN DWIVEDI |
shubh3saloni0sankalp@gmail.com |
A-IND-23-1449 |
|
JAI GIDWANI |
jaigidwani07@gmail.com |
A-IND-23-1468 |
|
SHUBH SANKALP REALITIES PRIVATE LIMITED |
shubhsankalprealities@gmail.com |
A-IND-23-1515 |
|
FUTURE LANDMARK INFRABULLS PRIVATE LIMITED |
futurelandmarkk@gmail.com |
A-IND-21-794 |
|
Aakash Khare |
akashkhareakki6@gmail.com |
A-IND-21-755 |
|
Sanjay chouhan |
sanju.chouhan143@gmail.com |
A-IND-23-1588 |
|
PRAMOD KHICHI |
pramodkhichimm@gmail.com |
A-IND-22-1172 |
|
JEEVAN SINGH DEVDA |
jeevan9742@gmail.com |
A-IND-21-830 |
इनका कहना है –
पहले भी हमें संजय दासोत की एक कालोनी की इसी प्रकार की शिकायत प्राप्त हुई थी जिस पर हमने एफआईआर की कार्यवाही की है। कलेक्टर महोदय का स्पष्ट और सख्त आदेश है यदि प्रमाणित दस्तावेजों के साथ किसी भी कालोनी की शिकायत होगी तो तुरंत वैधानिक कार्यवाही जायेगी
- प्रदीप सोनी, प्रभारी कालोनी सेल
पक्ष जानने के लिए संजय दासोत और गोपाल गोयल से संपर्क किया गया और सवालों को ईमेल से पूछा गया परन्तु उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संजय दासोत द्वारा अपने फर्जीवाड़ों के खुलने से कानूनी नियमों से खिलवाड़ करते हुए अपनी कई अपूर्ण कॉलोनियों के लिए पूर्णता प्रमाण पत्र का आवेदन कर दिया, जिसे कॉलोनी सेल के अधिकारियों ने पकड़ लिया एवं जनता की पुरानी शिकायतों के निराकरण न होने तक और कॉलोनी का पूर्ण विकास न किए जाने तक पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने से रोक दिया है।