सिलावट ने मछुआ महासंघ के लाभांश का 5.11 करोड़ का चेक मुख्यमंत्री को भेंट किया 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मुख्यमंत्री ने मत्स्य महासंघ की पूरी टीम को दी बधाई 
इन्दौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज मंत्रालय में जल संसाधन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट ने भेंट की और मत्स्य महासंघ सहकारी मर्यादित की ओर से मत्स्य उत्पादन वर्ष 2021-22 की लाभांश राशि 5 करोड़ 11 लाख रुपये का प्रतीकात्मक चेक भेंट किया। यह राशि वित्तीय वर्ष 2020-21 के अपेक्षा 27 प्रतिशत अधिक है।  मुख्यमंत्री ने मत्स्य विभाग की टीम को बधाई दी।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव कल्पना श्रीवास्तव, मत्स्य महासंघ के प्रबंध संचालक पुरुषोत्तम धीमान, संचालक मत्स्य भरत सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर मंत्री सिलावट ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री व किसान पुत्र चौहान के नेतृत्व में मछुआ समाज का उत्थान हो रहा है। मछुआ समाज मत्स्य पालन कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं।
मुख्यमंत्री चौहान के कुशल नेतृत्व के चलते आज प्रदेश के किसानों की फसल विदेशों में तो पहुंच रही है इसके साथ ही हम अच्छी क्वालिटी की मछली का उत्पादन कर रहे हैं। इस वर्ष मछली उत्पादन में 154 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
प्रदेश में इसके साथ-साथ झींगा का भी उत्पादन बढ़ाया जा रहा है। इसके साथ ही स्थानीय मछुआ भाइयों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराया गया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में मछुआ समाज के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, जिसके लिए हम लगातार प्रयासरत हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।