सिलावट ने मंत्री सिंधिया से काशी विश्वनाथ, तिरुपति और देहरादुन की हवाई सेवाएं प्रारंभ करने का आग्रह किया

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इन्दौर। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आज नई दिल्ली में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने धार्मिक एवं पर्यटन को दृष्टिगत रखते हुये इन्दौर से काशी विश्वनाथ (वाराणासी), तिरुपति और देहरादुन की हवाई सेवाएं प्रारंभ करने का आग्रह किया।
उन्होंने सिंधिया से आग्रह किया कि उज्जैन के धार्मिक एंव ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए इन्दौर से उत्तरप्रदेश के काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग (वाराणसी) दोनों देवभूमि को जोड़ने के लिए सीधी उड़ान सेवा की आवश्यकता है।
हम सभी के लिए उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग महत्वपूर्ण तीर्थ स्थान एवं श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र है।
सिलावट ने धार्मिक एवं पर्यटन महत्व को ध्यान में रखते हुए इन्दौर से जम्मू की उड़ान सेवा शुरू करने पर इन्दौर एवं प्रदेश के नागरिकों की ओर से सिंधिया को धन्यवाद दिया एवं आभार व्यक्त किया।
सिलावट ने सिंधिया को मध्यप्रदेश में जल संवर्धन और जल संरक्षण के लिये किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
उन्होंने मंत्री शेखावत को नवाचार के रूप में  जल सरंक्षण के लिये चलाये जाने वाले जल हठ अभियान के बारे में बताया। उन्होंने इस अभियान को व्यापक स्तर पर भी चलाये जाने की जरूरत बताई।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।