सिंगर मीका सिंह अपने लिए दुल्हन तलाशने पहुंचे इंदौर, महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला के परिजन बने बाराती

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

बॉलीवुड गायक मीका सिंह इन दिनों इंदौर में दुल्हन की तलाश कर रहे हैं।

करीब पांच लड़कियों से मिलकर उनसे अलग-अलग तरह के सवाल पूछे। टास्क करवाए। खास बात ये है कि इस दौरान कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला के परिजन बरातियों की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

दरअसल मामला ये है कि सिंगर मीका सिंह अपने टीवी शो स्वयंवरः मीका दि वोटी के लिए इंदौर आए हुए हैं। शहर में इसकी शूटिंग चल रही है। इसके लिए मनीषपुरी स्थित टाउनशिप के लिए फ्लैट में शो का सेट लगाया है। इसके प्रवेश द्वार को फूलों से सजाया गया है रविवार को देर रात तक इस शो की शूटिंग चली।

इस शो में मीका के परिवार को भी दिखाया गया है और बरातियों में इंदौर के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला के भतीजे यश शुक्ला व अन्य परिजन भी शामिल हैं। वे भी शो में नजर आएंगे।

कहा जा रहा है कि यश शुक्ला की पत्नी मीका की मैनेजर रही हैं और उनसे पारिवारिक रिश्ता है। इस कारण दो महीने पहले यश-डिम्पल की शादी में मीका ने अपनी प्रस्तुति भी दी थी। अब अपने शो में बरातियों के रूप में मीका सिंह ने इन्हें शामिल किया है।

इंदौर की मॉडल और अभिनेत्री आकांक्षा पुरी के साथ भी मीका की नजीदीकियां हैं। दोनों की कुछ तस्वीरें भी वायरल हो चुकी हैं। आकांक्षा पुरी भी इस शो की की 12 प्रतिभागियों में शामिल हैं। वे भी मीका को शादी के लिए प्रभावित करतीं नजर आएंगी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।