"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read
SHARE
70 करोड़ के एमडीएमए (Methylenedioxymethamphetamine) ड्रग्स मामले की जांच कर रही एसआइटी की टीम दिल्ली पहुंच गई है। टीम को उस लड़की की तलाश है जो नाजुक अंगों में ड्रग से भरे कैप्सूल लेकर आती थी। एसआइटी ड्रग तस्कर सम्राट उर्फ सार्थक याज्ञनिक को भी लेकर गई है। विजय नगर थाना टीआइ तहजीब काजी के मुताबिक वर्षा अपार्टमेंट साउथ तुकोगंज निवासी 35 वर्षीय सम्राट दिल्ली और मुंबई के तस्करों से कोकीन और एमडीएमए लेता था। उसके ड्राइवर राज, संजय और कर्मचारी अमन उर्फ किशन बैरागी नाइजीरियन तस्करों को आर्डर देकर मन चाहे शहरों में ड्रग मंगवा लेते थे। एक बार उसके लिए लड़की ड्रग लेकर आई थी। उसने बताया था कि वह फ्लाइट से आई है और अपने नाजुक अंगों में ड्रग के कैप्सूल छुपा कर लाई थी। सम्राट से हुई पूछताछ के बाद मंगलवार रात एसआइटी दिल्ली रवाना हो गई। सूत्रों के मुताबिक एसआइटी यहां से मुंबई भी जाएगी। सम्राट ने मुंबई के पैडलर से भी ड्रग लेना कुबूला है।
टीआइ के मुताबिक सम्राट इवेंट आयोजित करता था। इसलिए उसको कई रात जागना पड़ता था। थकान मिटाने और एनर्जी बनाए रखने के लिए उसको ड्रग का डोज लेना पड़ता था। मुंबई में वैसे भी फिल्मी सितारों द्वारा ड्रग लेना सामान्य बात है।
पार्टी का वीडियो वायरल
सम्राट फाइव स्टार होटलों में रुकता था। लड़कियों के साथ ड्रग की पार्टी करता था। उन पर खूब नोट भी लुटाता था। बुधवार को सम्राट का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल भी हुआ।
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati)
(भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381)
"दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं।
हम क्यों अलग हैं?
बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है।
हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।