शिक्षा से जुडी खास ख़बरें – Top Education News Today

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Education news in hindi -1
यूजीसी नेट 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया  शुरू

एनटीए ने यूजीसी नेट, 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया  शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन के अलावा अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकृत नहीं किए जाएंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 20 मई, 2022 को निर्धारित की है। इस बार यूजीसी नेट परीक्षा दिसंबर, 2021 और जून, 2022 दोनों ही सत्र के लिए आयोजित की जा रही है। माना जा रहा है कि परीक्षा जून, 2022 में आयोजित की जाएगी। हालांकि, तारीख को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।

 

Education news in hindi -2

सीमैट 2022 परीक्षा का परिणाम जारी

एनटीए की ओर से कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) 2022 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने  सीमैट 2022 परीक्षा का आयोजन 9 अप्रैल, 2022 को जीपैट परीक्षा के साथ में किया था। सीमैट 2022 के लिए करीब 58 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, और करीब 50 हजार ने परीक्षा में भाग लिया था।

Education news in hindi -3
 
हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी-2022 की पूरक परीक्षाएँ 20 जून से
भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा संचालित हाईस्कूल /हायर सेकण्डरी/ हायर सेकण्डरी व्यावसायिक पाठ्यक्रम (द्वितीय अवसर ) की परीक्षाएं प्रारंभ होने की तिथियाँ मण्डल द्वारा घोषित कर दी गई हैं।
हायर सेकेण्डरी परीक्षा में केवल एक विषय तथा हाईस्कूल परीक्षा में दो विषयों में अनुत्तीर्ण छात्रों को ही पूरक की पात्रता प्रदान की गई है।
हायर सेकेण्डरी के समस्त विषयों की पूरक परीक्षाएँ 20 जून, 2022 तथा हाईस्कूल पूरक परीक्षा  21 जून, 2022 से 30 जून, 2022 तक तथा हायर सेकण्डरी व्यावसायिक द्वितीय अवसर  पूरक परीक्षा 21 जून 2022 से 27 जून 2022 तक संपन्न होंगी। उक्त परीक्षाएँ प्रातः 9 बजे से 12 बजे के मध्य निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होंगी।
हायर सेकण्डरी / हाईस्कूल पूरक परीक्षा एवं हायर सेकण्डरी व्यावसायिक पाठ्यक्रम (द्वितीय अवसर) पूरक परीक्षा के आवेदन पत्र निर्धारित शुल्क जमा कर एम.पी. ऑनलाईन के कियोस्क के माध्यम से 04 मई 2022 से हायर सेकण्डरी परीक्षा प्रारंभ दिनॉक के एक दिन पूर्व तक भरे जा सकेंगे।
पूरक परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र  05 जून 2022 से ऑनलाईन के माध्यम से प्राप्त किये जा सकेंगे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।