Sports News – कार्लसन फिर बने शतरंज की दुनिया के विश्व चैंपियन, रूसी स्टार को हराकर खिताब किया अपने नाम

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

शतरंज की दुनिया में अपना दबदबा बना चुके वर्ल्ड चैंपियन नार्वे के मैग्नस कार्लसन ने अपने खिताब का शानदार खेल से बचाव किया है।
मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन के सामने रूसी स्टार इयान नेपोमनियाच्ची के चाल बेकार गए। इस खिलाड़ी ने अपनी बेहतरीन चालों से मैच में बढ़त बनाई और अपने चिर परिचित अंदाज में खेल को अपनी तरफ मोड़ जीत हासिल कर लिया।
शतरंज मास्टर मैग्नस कार्लसन ने दुबई में आयोजित फिडे विश्व चैंपियनशिप में शुक्रवार को रूस के इयान नेपोमनियाच्ची को हराकर अपने खिताब का बचाव किया।
उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में इस महीने दुबई के एक्सपो 2020 में आयोजित वैश्विक टूर्नामेंट जीतने के लिए सात अंकों की सीमा को पार करने के लिए आवश्यक एक अंक हासिल करते हुए नेपोमनियाच्ची को हराया।
कार्लसन ने एक के बाद एक कई गेम के ड्रा होने के बाद नेपामनियाच्ची की गलती का फायदा उठाते हुए रोमांचक जीत दर्ज की।इस जीत के बाद उन्होंने कहा, ‘एक बार चीजें ठीक हुईं तो सब कुछ मेरे मुताबिक होने लगा। वैसे भी आप विश्व चैंपियनशिप में आसान जीत की उम्मीद नहीं करते हैं।’कार्लसन ने चैंपियनशिप द्वारा पेश किए गए दो मिलियन यूरो (लगभग 17.13 करोड़) पुरस्कार का 60 प्रतिशत अपने नाम किया।
नेपोमनियाच्ची ने कहा कि वह यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि उनसे कहा गलती हुई। उन्होंने कहा, ‘जो चीजें यहां मेरे साथ हुईं, वैसा पहले कभी नहीं हुआ। अपने करियर में मैंने कुछ बड़ी गलतियां की हैं।’
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।