Sports News – आनंद उत्सव में परंपरागत खेलों का आनंद

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Sports News. आनंद संस्थान अध्यात्म विभाग म.प्र. शासन द्वारा प्रदेश में आयोजित किए जा रहे आनंद उत्सव के तहत नगर निगम इन्दौर द्वारा परदेशीपुरा सामाजिक न्याय विभाग परिसर स्थित भिक्षुक पुनर्वास केंद्र में मौजूद निराश्रित भिक्षुकों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पारम्परिक खेलों से आनंद उत्सव का आयोजन हुआ, ताकि उनका मनोरंजन हो और वे भी आनंद का अनुभव कर सकें।
इन्दौर नगर निगम लगातार प्रयासरत है कि भिक्षुकों का पुनर्वास हो एवं वे भी समाज की मुख्यधारा में आ सके। मुख्य अतिथि के रुप में संस्था प्रवेश अध्यक्ष सुश्री रूपाली जैन व संस्था गोल्ड कॉइन से संजय भाई मौजूद रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ पश्चात् बुजुर्गों की चेयर रेस, बस्ती के बच्चों की म्यूज़िकल चेयर रेस, बच्चों के लिए नृत्य रस्साकशी, हाई जंप जैसे खेलों का आयोजन किया गया। एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने गाने गाये। सभी के चेहरे पर ख़ुशी और आनंद की अनुभूति ने आनंद उत्सव को सार्थक बनाया।
निगम अपर आयुक्त अभय राजनगाँवकर व उपायुक्त नरेंद्र शर्मा के निर्देशन से कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुआ। जिला संपर्क व्यक्ति विजय मेवाड़ा द्वारा आनंद उत्सव आयोजन के उद्देश्य और उसकी संकल्पना के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन रेडियो जॉकी एवं टीवी एंकर गौतम मालवीय ने किया। प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। मौज-मस्ती के बाद सभी प्रतिभागियों को स्वल्पाहार भी कराया गया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।