Sports News – Pro Kabaddi League के आठवें सीजन की नीलामी के दूसरे दिन खरीदे गए सभी भारतीय खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

 Sports News. प्रो कबड्डी लीग, पीकेएल (Pro Kabaddi League, PKL) के आठवें सीजन की नीलामी का दूसरा दिन समाप्त हो चुका है। कुल मिलाकर दूसरे दिन विदेशी खिलाड़ी और A कैटेगरी के घरेलू खिलाड़ियों के लिए ऑक्शन हुआ। विदेशी और भारतीय खिलाड़ी मिलाकर 43 खिलाड़ियों को खरीददार मिले। इसमें 22 विदेशी और 21 भारतीय प्लेयर्स शामिल हैं।

परदीप नरवाल और सिद्धार्थ देसाई दो ऐसे खिलाड़ी रहे, जिन्हें नीलामी में एक करोड़ से ऊपर की कीमत में खरीदा गया। परदीप नरवाल तो PKL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं और साथ ही में वो आठवें सीजन में नई टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

Pro Kabaddi League, PKL के आठवें सीजन की नीलामी के दूसरे दिन बिकने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों पर नजर:

1- दीपक निवास हूडा (ऑलराउंडर) – 55 लाख रुपये में जयपुर पिंक पैंथर्स ने FBM कार्ड का इस्तेमाल करते हुए खरीदा।

2- रोहित गुलिया (ऑलराउंडर) – 83 लाख रुपये में हरियाणा स्टीलर्स ने खरीदा।

3- रविंदर पहल (डिफेंडर) – 74 लाख रुपये में गुजरात जायंट्स ने खरीदा।

4- विशाल भारद्वाज (डिफेंडर) – 60 लाख रुपये में पुनेरी पलटन ने खरीदा।

5- बलदेव सिंह (डिफेंडर) – 60 लाख रुपये में पुनेरी पलटन ने खरीदा।

6- सुरेंदर सिंह (डिफेंडर) – 55 लाख रुपये में तेलुगु टाइटंस ने खरीदा।

7- संदीप कुमार ढुल (डिफेंडर) – 45 लाख रुपये में जयपुर पिंक पैंथर्स ने FBM कार्ड का इस्तेमाल करते हुए खरीदा।

8- सुरजीत सिंह (डिफेंडर) – 75 लाख रुपये में तमिल थलाइवाज ने खरीदा।

9- महेंदर सिंह (डिफेंडर) – 50 लाख रुपये में बेंगलुरु बुल्स ने FBM कार्ड का इस्तेमाल करते हुए खरीदा।

10 – के प्रपंजन (रेडर) – 71 लाख रुपये में तमिल थलाइवाज ने खरीदा।

11- सिद्धार्थ देसाई (रेडर) – एक करोड़ 30 लाख रुपये में तेलुगु टाइटंस ने FBM कार्ड का इस्तेमाल करते हुए खरीदा।

12- राहुल चौधरी (रेडर) – 40 लाख रुपये में पुनेरी पलटन ने खरीदा।

13- परदीप नरवाल (रेडर) – 1 करोड़ 65 लाख रुपये में यूपी योद्धा ने खरीदा।

14- मंजीत (रेडर) – 92 लाख रुपये में तमिल थलाइवाज ने खरीदा।

15- रोहित कुमार (रेडर) – 36 लाख रुपये में तेलुगु टाइटंस ने खरीदा।

16- चंद्रन रंजीत (रेडर) – 80 लाख रुपये में बेंगलुरु बुल्स ने खरीदा।

17- प्रशांत कुमार राय (रेडर) – 55 लाख रुपये में पटना पाइरेट्स ने खरीदा।

18- सचिन (रेडर) – 84 लाख रुपये में पटना पाइरेट्स ने खरीदा।

19- श्रीकांत जाधव (रेडर) – 72 लाख रुपये में यूपी योद्धा ने FBM कार्ड का इस्तेमाल करते हुए खरीदा।

20 – विकास जगलान (ऑलराउंडर) – 20 लाख रुपये में हरियाणा स्टीलर्स ने खरीदा।

21 – संदीप नरवाल (ऑलराउंडर) – 60 लाख रुपये में दबंग दिल्ली ने खरीदा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।