Sports News – भारतीय महिला बैडमिंटन टीम जापान से हारकर उबेर कप से बाहर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

Sports News. भारतीय महिला बैडमिंटन टीम क्वार्टरफाइनल में जापान से हारकर उबेर कप से बाहर हो गयी जबकि पुरुष टीम ने थॉमस कप में अपना ग्रुप चरण का अभियान चीन से हारकर समाप्त किया.
पहले ही क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर चुकी भारतीय पुरुष टीम अंतिम ग्रुप मैच में मजबूत चीन से 1-4 से पराजित हो गयी और ग्रुप में चीन के बाद दूसरे स्थान पर रही जिससे शुक्रवार को अंतिम आठ में उसका सामना डेनमार्क से होगा.
शीर्ष स्टार खिलाड़ी ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू के बिना खेल रही भारतीय महिला टीम को साइना नेहवाल के चोटिल होने के कारण हटने से करारा झटका लगा.
भारतीय महिला टीम को अंतिम आठ में जापान से पराजय का सामना करना पड़ा जिसने 3-0 की बढ़त बनाकर मुकाबला अपने नाम किया.
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।