Sports News – Tokyo Paralympics में लहरा रहा है भारत का परचम, पहली बार रिकॉर्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Sports News. टोक्यो पैरालंपिक में पैरा एथलीटों ने कमाल कर दिखाया है। सातंवें दिन भारत के खाते में तीन मेडल आए। भारत की मेडल की संख्या 10 हो गई है, जो कि एक रिकॉर्ड है। भारत ने दो स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य जीते है। पैरालिंपिक खेलों में भारत का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। मरियप्पन थंगावेलु ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि शरद कुमार को कांस्य मिला। पुरुषों की ऊंची कूद टी63 स्पर्धा में मरियप्पन ने 1.86 मीटर, जबकि शरद ने 1.83 मीटर कूद लगाई।

इससे पहले निशानेबाज अधाना ने पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल एसएफ1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। पोलियों से ग्रस्त होने वाले और पहली बार पैरालिंपिक में भाग ले रहे 39 वर्षीय सिंहराज ने कुल 216.8 अंक बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने छठे स्थान पर रहकर आठ निशानेबाजों के फाइनल में जगह बनायी थी। क्वालीफिकेशन में 575 अंक के साथ शीर्ष पर रहने वाले मनीष नरवाल हालांकि फाइनल में सातवां स्थान ही हासिल कर पाये।

सोमवार को अवनि लेखरा ने आर-2 महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। वहीं भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम क्लास 4-5 के क्वार्टर फाइनल में चीन से 0-2 से हार गयी। भारतीय टीम में भाविनाबेन पटेल भी शामिल थी जिन्होंने एकल वर्ग में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा था। उन्हें प्रतियोगिता में तीसरी बार यिंग झोउ से 0-3 (4-11, 7-11, 6-11) से हार का सामना करना पड़ा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।