Sports News Indore – ब्रदर्स क्लब इन्दौर और डीएवीवी को वालीबॉल का खिताब

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

Sports News. इन्दौर जिला वालीबाल संघ एवं ब्रदर्स क्लब के संयुक्त तत्वधान में स्व. गुलाम नबी पहलवान की स्मृति में आयोजित पांचवी ओपन महिला एवं पुरुष वालीबॉल स्पर्धा में ब्रदर्स क्लब इन्दौर ने इन्दौर जिला वालीबॉल संघ को 2-1 से तथा महिला वर्ग में डीएवीवी ने ब्रदर्स क्लब इन्दौर को 2-1 से हराकर खिताबी जीत हांसिल की। विजेता टीमों को सांसद शंकर लालवानी व राज्यमंत्री सावन सोनकर के आतिथ्य के साथ ही आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, पूर्व विधायक मनोज पटेल, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे की विशेष उपस्थ‍िति‍ में नगद राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की। पुरुष वर्ग में बेस्ट प्लेयर का अवार्ड कपिल जाट को एवं महिला वर्ग में प्रीति को दिया गया। कार्यक्रम का संचालन सरताज अली ने किया एवं आभार शाहरुख खान ने माना।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।