Sports News : तैराकी में इंदौर विजेता और भोपाल रहा उपविजेता

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने प्रकाश तरण पुष्कर में 49वीं मध्यप्रदेश राज्य स्विमिंग चैम्पियनशिप की विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। चार दिवसीय चैम्पियनशिप में विजेता टीम इंदौर और उपविजेता टीम भोपाल रही। चैम्पियनशिप के सफल प्रतियोगी बेंगलुरु में होने वाली स्पर्धा में भाग लेंगे।
49वीं मध्य प्रदेश राज्य तैराकी चैंपियनशिप भोपाल के प्रकाश तरण पुष्कर पर आयोजित की जा रही है।जिसमे इंदौर के विद्यासागर स्कूल के नीतांश अमित जैन को 2 पदक , 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में कांस्य पदक और 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक प्राप्त हुआ। म.प्र शासन के कैबिनेट मंत्री (सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी) श्री ओमप्रकाश जी सकलेचा और आईईएस विश्वविद्यालय के सीईओ श्री दिव्यांश सिंह ने पदक पहनाकर बधाईया दी। इस उपलब्धि पर स्कूल प्राचार्य डॉ दिनेश चंद्र शर्मा ओर खेल अधिकारी पीयूष चौहान ने कोच सुनील ठाकुर और नमिता हलदर को बधाइयां दी, विद्यासागर स्कूल को कुल 3 जिसमे 2 रजत ओर 1 कांस्य पदक प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि पर  मध्यप्रदेश तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा,सचिव जय वर्मा,योगेन्द्र सिंह राठौर ,सीमांत द्विवेदी,सागर तोड़े,राकेश जोशी,मनीष इमोलिया,मोहित इमोलिया रविन्द्र दुबे, मनोज दवे,वेदांत कस्बे ओर विवेक बर्मन सहित सभी पदाधिकारी  ने शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।