नई दिल्ली. टोक्यो पैरालंपिक में पैरा एथलीट प्रवीण कुमार ने हाई जम्प में सिल्वर मेडल जीता है. 18 साल के प्रवीण ने 2.07 मीटर की कूद लगाई और दूसरे स्थान पर रहे. टोक्यो पैरालंपिक में यह भारत का 11वां पदक है. ग्रेट ब्रिटेन के ब्रूम-एडवर्ड्स जोनाथन (2.10 मीटर) ने गोल्ड मेडल जीता जबकि इस इवेंट का ब्रॉन्ज मेडल पोलैंड के लेपियाटो मासिएजो (2.04 मीटर) ने अपने नाम किया. टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत अब तक 2 गोल्ड, 6 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है. हाई जंप में ही भारत को 4 पदक मिले हैं.
Sports News – प्रवीण कुमार ने जीता सिल्वर, अभी तक भारत को मिले 11 मेडल
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati)
(भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381)
"दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं।
हम क्यों अलग हैं?
बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है।
हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।


