Sports News – Pro Kabaddi League 2021-22, क्या हैं प्रो कबड्डी के ये नियम, जानिए 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

कबड्डी कबड्डी की गूंज आज से शुरू होगी, फैंस इसको लेकर उत्साहित है क्योंकि प्रो कबड्डी लीग 2 साल बाद लौट रहा है। सभी टीमों ने ने अपनी अंतिम तैयारियां पूरी कर ली है। कोरोना के कारण इस बार बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में मैच होंगे, करोड़ो भारतीय फैंस टीवी/मोबाइल पर लाइव मैच का आनंद उठाएंगे।

लीग का शेड्यूल जारी हो गया है। चलिए आपको बताते हैं प्रो कबड्डी के कुछ नियम , टर्म्स और नाम, जो फैंस मैच के दौरान सुनते हैं लेकिन फिर भी उस नियम और नाम से पूरी तरह वाकिफ नहीं है।

प्रो कबड्डी में एक मैच 40 मिनट का होता है। 20 मिनट का पहला और इतने ही समय का दूसरा हाफ होता है। एक मैच में एक टीम को 5 खिलाड़ी सब्स्टीट्यूट के रूप में रखने की इजाजत होती है। एक हाफ के बाद दोनों टीम एक दूसरे के कोर्ट में चली जाती है, यानी कोर्ट के हिस्से की अदला बदली हो जाती है।

प्रो कबड्डी लीग के एक मैच में प्रत्येक टीम को एक रिव्यु मिलता है। अगर टीम को लगता है कि रेफरी ने जो फैसला दिया है वह गलत है और वह इसको चुनौती दे सकते हैं तो इस स्थिति में रिव्यु लिया जाता है। रिव्यु में रेफरी का फैसला गलता होता है तो फैसला पलट जाता है और रिव्यु बचा रहता है। लेकिन अगर रेफरी सही होता है और फैसला नहीं पलटता तो टीम का रिव्यु खत्म हो जाता है।

रेडर अगर सामने वाली टीम के 2 खिलाड़ियों को छूकर बोनस अंक भी प्राप्त कर लेता है, तो इस स्थिति में इसे सुपर रेड कहा जाता है। और अगर रेडर तीन खिलाड़ियों को छूकर वापस आता है तो इसे भी सुपर रेड कहा जाता है।

डिफेंड करने वाली टीम के पास अगर 3 या उसे कम खिलाड़ी ही कोर्ट में बचते हैं, और इस स्थिति में वह रेडर को आउट करने में सफल हो जाते हैं तो इसे सुपर टैकल कहते हैं। इसके मतलब को जानने से पहले आपको यह जानना जरुरी है कि टीम में से एक खिलाड़ी विरोधी टीम के पाले में जाता है, लेकिन जरुरी नहीं है कि वह किसी को छू कर यानी अंक अर्जित करके ही लौटे। खिलाड़ी बिना अंक लिए, आउट हुए ऐसे भी अपने पाले में वापस आ सकता है और इसके अंक नहीं काटे जाते। लेकिन एक ही टीम के दो खिलाड़ी लगातार ऐसा करके लौट जाते हैं तो तीसरी बार जब प्लेयर रेड करने जाएगा तो उसे डू और डाई रेड कहेंगे, ऐसा इसलिए क्योंकि उस प्लेयर को इसमें आउट होने से बचने के लिए अंक अर्जित करना ही होता है।

कोर्ट में एक पाले में पीछे एक लाइन बोनस लाइन होती है। अगर एक प्लेयर रेड करते हुए उस लाइन को पार करके वापस आ जाए, तो उसे बोनस पॉइंट मिलता है फिर चाहे वह किसी खिलाड़ी को छूकर आउट करे या नहीं। लेकिन यहां एक बात जानना जरुरी है, बोनस पॉइंट तभी मिल सकता है जब डिफेंड करने वाली टीम के 6 या 7 खिलाड़ी कोर्ट पर मौजूद हो।

High 5 – डिफेंड करने वाले खिलाड़ी को 5 या अधिक पॉइंट्स टैकल करने के माध्यम से प्राप्त करता है, तो इसे हाई 5 कहते हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।