Sports News – Tokyo Olympics 2020: भारत का गौरव बढाने वाले पदकवीरो का अशोका होटल में इस तरह किया गया सम्मान

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

 

टोक्यो ओलिंपिक में भारत का सिर गर्व से ऊंचा करने वाले सूरमा खिलाड़ियों का वतन वापसी पर जोरदार स्वागत गया। एयरपोर्ट पर अपने चैंपियन खिलाड़ियों का स्वागत करने वालों की भीड़ जमा थी। लोग ढोल लेकर एक टकटकी लगाए टोक्यो में भारत का झंडा बुलंद करने वाले तमाम खिलाड़ियों का इंतजार कर रहे थे। खिलाड़ी सम्मान समारोह के लिए अशोका होटल पहुंचें यहां खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने उनका स्वागत किया।
 
बजरंग पुनिया को सम्मानित किया गया और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कांस्य पदक जीतने वाले पहलवान ने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया। मैंने आखिरी बाउट में चोट के बाद भी खेला।
टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। नीरज नीरज के नाम चारों ओर से गूंज रहे थे, लोग उनकी एक झलक पाने को बेकरार थे.
पहलवान रवि दहिया और भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल भारत की झोली में डाला। भारत की झोली में इस बार का पहला पदक मीराबाई ने ही डाला था। इसके बाद बैंडमिनटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, बॉक्सर लवलीना और बाकी पदक एक एक कर खिलाड़ियों ने हासिल किए।
इस बार भारत की महिला और पुरुष दोनों ही हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। पुरुष टीम ने कांस्य पदक जीता, जबकि महिला टीम करीबी मुकाबले में हार गई।
खेल मंत्री ने मंच पर खिलाड़ियों का संबोधन करते हुए कहा कि भारत अगले ओलिंपिक में इससे भी बेहतर प्रदर्शन करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार खिलाड़ियों को हर तरीके की सुविधा प्रदान करेगी। किसी भी खिलाड़ी को किसी तरह की कोई कमी नहीं होने देगी।
भारत ने इस बार के ओलिंपिक में कुल 7 पदक जीते जो लंदन ओलिंपिक में हासिल किए गए 6 से एक ज्यादा रहे। भारत की एथलीट टीम के स्वदेश वापसी की जानकारी साई (Sports authority of India) ने सभी खिलाड़ी के एयरपोर्ट पर ली गई एक वीडियो के जरिए दी।

ये हैं भारत के लिए इस बार के ओलिंपिक में पदक जीतने वाले चैंपियन खिलाड़ी

नीरज चोपड़ा एथलेटिक्स मेन्स जैवलिन थ्रो गोल्ड मेडल

मीराबाई चानू वेट लिफ्टिंग वूमेन्स 49 किलो सिल्वर मेडल

रवि कुमार दाहिया रेसलिंग मेन्स फ्रीस्टाइल सिल्वर मेडल

पीवी सिंधू बैडमिंटन वूमेन्स सिंगल्स ब्रॉन्ज मेडल

लवलीना बोरगोहेन बॉक्सिंग वूमेन्स वेल्टरवेट ब्रॉन्ज मेडल

इंडियन मेन्स हॉकी टीम फील्ड हॉकी मेन्स टूर्नामेंट ब्रॉन्ज मेडल

बजरंग पूनिया- रेसलिंग मेन्स फ्रीस्टाइल 65 किलो ब्रॉन्ज मेडल

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।